UPSC CSE 2026 Application Last Date: यूपीएससी एग्जाम की तैयारी देशभर में बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स करते हैं. हर साल बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स इस एग्जाम में शामिल होते हैं. इस एग्जाम के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरे जा रहे हैं. अगर आप भी IAS, IPS या IFS बनने का सपना देख रहे हैं और अभी तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, तो अब काफी कम समय बचा है. मंगलवार, 24 फरवरी 2026 शाम 6 बजे तक ही आवेदन किया जा सकता है. उसके बाद लिंक बंद हो जाएगा. आइए जानते हैं ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रोसेस...
UPSC CSE 2026: कितनी हैं वैकेंसी?
UPSC (Union Public Service Commission) ने इस बार 933 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इसी परीक्षा के जरिए IAS, IPS और IFS समेत कई टॉप पदों पर भर्ती होती है. एग्जाम तीन फेज प्री, मेंस और इंटरव्यू में होता है. इसी आधार पर डीएम, एसपी जैसे पदों पर नियुक्ति होती है.
UPSC CSE 2026 के लिए कहां करें आवेदन
- upsconline.nic.in
- upsc.gov.in
इस साल एग्जाम में क्या बदला है
इस बार आवेदन प्रक्रिया में कुछ नए सिस्टम जोड़े गए हैं. URN (Universal Registration Number) से एक बार रजिस्ट्रेशन होगा. फिर वही नंबर काम आएगा. CAF (Common Application Form) यानी एक ही फॉर्म में सभी जरूरी डिटेल होंगी, इसलिए फॉर्म भरते समय जल्दीबाजी न करें. हर डिटेल ध्यान से भरें.
UPSC CSE 2026 फॉर्म कैसे भरें
1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
2. 'न्यू रजिस्ट्रेशन' पर क्लिक करें.
3. अपनी बेसिक जानकारी भरकर URN बनाएं.
4. CAF में पर्सनल और पढ़ाई की डिटेल्स भरें.
5. एग्जाम चुनकर एग्जाम सेंटर सेलेक्ट करें.
6. फीस जमा करके सबमिट पर क्लिक करें.
7. फॉर्म बंद होने के बाद UPSC कुछ दिनों के लिए करेक्शन विंडो भी ओपन करेगा, जिसमें छोटी-मोटी गलती रहने पर ठीक कर सकेंगे.
कितनी है फीस
जनरल, ओबीसी, EWS (मेल कैंडिडेट)- 100 रुपये
महिला, SC, ST और दिव्यांग कैंडिडेट- फ्री यानी कोई फीस नहीं
UPSC CSE 2026: जरूरी डेट्स
- आवेदन की आखिरी तारीख- 24 फरवरी 2026 (शाम 6 बजे)
- प्रीलिम्स एग्जाम की डेट- 24 मई 2026
- मेंस एग्जाम-
- 21 अगस्त 2026 से शुरू होंगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं