UPSC Combined Geo-Scientist Admit Card 2024: यूपीएससी कंबाइंड जियो साइंटिस्ट प्रीलिमिनरी परीक्षा का आयोजन रविवार, 18 फरवरी को किया जाना है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज यानी 9 फरवरी 2024 को यूपीएससी कंबाइंड जियो साइंटिस्ट प्रीलिमिनरी परीक्षा 2024 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. कंबाइंड जियो साइंटिस्ट प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल का प्रयोग करना होगा. UPSC Combined Geo-Scientist Admit Card 2024: लिंक
UPSC CSE 2024: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन 14 फरवरी को, आवेदन प्रक्रिया इस दिन से शुरू
यूपीएससी कंबाइंड जियो साइंटिस्ट प्रीलिमिनरी परीक्षा 2024 के जरिए आयोग भूविज्ञानी, भूभौतिकीविद्, रसायनज्ञ और वैज्ञानिक (हाइड्रोजियोलॉजी, रसायन और भूभौतिकी) के कुल 56 पदों को भरेगा. शेड्यूल के अनुसार यह परीक्षा अगले हफ्ते यानी 18 फरवरी को आयोजित की जाएगी. परीक्षा दो पालियों में होगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरे पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
यूपीएससी कंबाइंड जियो साइंटिस्ट एडमिट कार्ड 2024 कैसे डाउनलोड करें | How to download UPSC Combined Geo-Scientist Admit Card 2024
सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर, उपलब्ध लिंक “E - Admit Card: Combined Geo-Scientist (Preliminary) Examination, 2024” लिंक पर क्लिक करें.
स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा.
अब लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें.
ऐसा करने के साथ यूपीएससी कंबाइंड जियो साइंटिस्ट प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
अब एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें.
अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं