विज्ञापन

UPSC फॉर्म में ये गलतियां पड़ती हैं भारी, पीछे छूट सकता है IAS, IPS बनने का सपना

यूपीएससी में हर साल कई उम्मीदवार इस फॉर्म को भरने में छोटी छोटी गलतियां करती हैं. जिस वजह से एक से ज्यादा फॉर्म भरने की नौबत आ जाती है. कभी फीस पेमेंट में गड़बड़ी, कभी गलत जानकारी, तो कभी परीक्षा केंद्र चुनने में गलत डिसीजन भारी पड़ जाते हैं.

UPSC फॉर्म में ये गलतियां पड़ती हैं भारी, पीछे छूट सकता है IAS, IPS बनने का सपना
UPSC ने जो भी फोटो आईडी बताई हैं. उन्हें में से किसी एक का साफ और सही स्कैन अपलोड करें.

UPSC सिविल सेवा परीक्षा का फॉर्म भरना जितना आसान लगता है, उतना है नहीं. हर साल कई उम्मीदवार इस फॉर्म को भरने में छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं. जिसकी वजह से एक से ज्यादा फॉर्म भरने की नौबत आ जाती है. कभी फीस पेमेंट में गड़बड़ी, कभी गलत जानकारी, तो कभी परीक्षा केंद्र चुनने में गलत डिसीजन भारी पड़ जाते हैं. अगर आप भी UPSC  का फॉर्म भरने जा रहे हैं. तो बेहतर है पहले इन जरूरी बातों को समझ लें. ताकि बाद में किसी तरह की उलझन न हो.

एलिजिबिलिटी की शर्तें ध्यान से पढ़ें

फॉर्म भरने से पहले ये जरूर चेक कर लें कि आप सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं या नहीं. इसमें नेशनेलिटी, एज लिमिट, मिनिमम क्वालिफिकेशन, प्रयासों की डिटेल, मेडिकल और फिजिकल स्टैंडर्ड शामिल हैं. कई बार उम्मीदवार बिना पूरी जानकारी पढ़े अप्लाई कर देते हैं, जिससे बाद में समस्या होती है.

अपनी जानकारी दो बार जांचें

फॉर्म में भरी गई पर्सनल जानकारी और कॉन्टेक्ट डिटेल बिल्कुल सही होनी चाहिए. खासतौर पर मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सही लिखें. क्योंकि आयोग की तरफ से आने वाली सारी सूचना इन्हीं पर मिलेगी. छोटी सी टाइपिंग मिस्टेक भी बड़ी परेशानी बन सकती है.

फीस भुगतान में लापरवाही न करें

जो उम्मीदवार फीस से छूट के पात्र हैं, उन्हें फीस नहीं भरनी होती. लेकिन जो छूट के दायरे में नहीं आते. उनके लिए समय पर फीस जमा करना जरूरी है. अगर फीस नहीं भरी गई तो एप्लीकेशन रद्द हो सकती है.

परीक्षा केंद्र सोच समझकर चुनें

प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के लिए केंद्र सोच समझ कर चुनें. एग्जामिनेशन सेंटर्स का अलॉटमेंट ‘पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर होता है. इसलिए आखिरी तारीख का इंतजार न करें.

सही फोटो आईडी और दस्तावेज अपलोड करें

UPSC ने जो भी फोटो आईडी बताई हैं. उन्हें में से किसी एक का साफ और सही स्कैन अपलोड करें. फोटो और साइन की क्वालिटी अच्छी होनी चाहिए. धुंधली या गलत अपलोड की गई तस्वीर आगे परेशानी खड़ी कर सकती है.

एक से ज्यादा आवेदन से बचें

कोशिश करें कि एक ही एप्लीकेशन भरें. अगर किसी कारण से एक से अधिक आवेदन भर दिए हैं, तो ये सुनिश्चित करें कि ज्यादा RID वाला फॉर्म पूरी तरह सही और पूरा भरा हो.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com