UPSC CAPF Final Merit List 2026 Out: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (असिस्टेंट कमांडेंट) एग्जाम 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. यह रिजल्ट 03 अगस्त 2025 को हुए रिटेन एग्जाम और उसके बाद 04 मई से 29 मई 2026 तक आयोजित इंटरव्यू के बेसिस पर जारी किया गया है. बता दें कि UPSC ने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स, सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स, सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स, इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस और सशस्त्र सीमा बल में असिस्टेंट कमांडेंट (ग्रुप A) के पद पर नियुक्ति के लिए कुल 350 उम्मीदवारों का सिलेक्ट किया है. ऐसे में आइए जानते हैं रिजल्ट देखने का तरीका और कैटेगरी वाइज किसमें कितने लोगों को सिलेक्शन हुआ है.
UPSC CAPF Final Result 2026 कैसे देखें?
- सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
- अब आप CAPF (असिस्टेंट कमांडेंट) एग्जाम 2025 के फाइनल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करिए.
- इसके बाद आप मेरिट लिस्ट PDF पर क्लिक करिए.
- अब रिजल्ट PDF को खोलिए और सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल करिए.
- इसके बाद आप सिलेक्शन स्टेटस चेक करने के लिए अपना रोल नंबर या नाम डालिए.
- अब आप भविष्य के लिए PDF डाउनलोड करके सेव कर लीजिए.
UPSC CAPF Final Result 2026 PDF
UPSC CAPF Final Result 2026: कैटेगरी वाइज कैंडिडेट
फाइनल मेरिट लिस्ट में सिफारिश किए गए 350 उम्मीदवार में जनरल कैटेगरी से 103, EWS से 44, OBC से 109, SC से 62 और ST कैटेगरी से 32 उम्मीदवार शामिल हैं. कमीशन ने एक उम्मीदवार का रिजल्ट रोक दिया है. वहीं, सिफारिश किए गए 126 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी प्रोविजनल है.
किसमें कितनी वैकेंसी
विभिन्न फोर्सेज में कुल 432 वैकेंसी हैं, जिनमें CRPF में 204, BSF में 24, ITBP में 79, SSB में 33 और CISF में 92 शामिल हैं.
हालांकि, नियुक्तियां उपलब्ध वैकेंसी, योग्यता शर्तों को पूरा करने और जरूरी वेरिफिकेशन पूरा होने पर निर्भर करेंगी.
आयोग ने कहा है कि रिजल्ट उसकी वेबसाइट पर उपलब्ध है, जबकि उम्मीदवारों के मार्क्स रिजल्ट घोषित होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर अपलोड किए जाने की संभावना है.
यह भी पढ़ें- JPSC के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थी आखिर चाहते क्या हैं? ये हैं डिमांड्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं