विज्ञापन

UPSC Prelims 2026: कुछ ही महीनों बाद है UPSC प्रीलिम्स परीक्षा, तैयारी करते समय रखें इन बातों का ध्यान

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2026 इस साल 24 मई को होने जा रही है. जबकि मुख्य परीक्षा 21 अगस्त, 2026 को होगी. यानी प्रीलिम्स परीक्षा के लिए कुछ ही महीनों का समय बचा है.

UPSC Prelims 2026: कुछ ही महीनों बाद है UPSC प्रीलिम्स परीक्षा, तैयारी करते समय रखें इन बातों का ध्यान
नियमित रूप से मॉक टेस्ट दें. ऐसे करने से पेपर को समय पर खत्म करने में मदद मिलेगी.

UPSC प्रीलिम्स परीक्षा 2026 में अब कुछ ही समय बचा है. अगर इस साल आप ये परीक्षा देने जा रहे हैं, तो अपनी तैयारी तेजी से शुरू कर दें. इस अंतिम दौर में पढ़ाई की रणनीति बेहद ही साफ होनी चाहिए. नई चीजों को पढ़ने की बजाय जो पढ़ा है, उसे बार-बार दोहराएं. दिन में कम से कम 3 बार रिवीजन का लक्ष्य रखें. UPSC प्रीलिम्स परीक्षा के आखिरी समय में आपको किस तरह से पढ़ाई करनी चाहिए, आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.

मॉक टेस्ट और विश्लेषण

नियमित रूप से मॉक टेस्ट दें. ऐसे करने से पेपर को समय पर खत्म करने में मदद मिलेगी. साथ ही अपनी गलतियों का विश्लेषण कर सकेंगे. जिन चीजों में आप कमजोर हैं, उसपर समय रहते काम कर सकेंगे.

पिछले प्रश्न पत्रों को हल करें

हो सके तो कम से कम पिछले 5-10 वर्षों के प्रश्न पत्र हल करें. पुराने पेपर को हल करने से पता चल जाएगा की 'क्या पढ़ना है और क्या छोड़ना है'. किस तरह के सवाल ज्यादा पूछे जाते हैं.

करेंट अफेयर्स पर फोकस करें

UPSC प्रीलिम्स परीक्षा में करेंट अफेयर्स का भी एक सेक्शन होता है. करेंट अफेयर्स को अगर अच्छे से कवर किया जाए तो आप अच्छे नंबर हासिल कर सकते हैं. हो सके तो पिछले 1-1.5 साल के करेंट अफेयर्स अच्छे से पढ़ लें.

पर्याप्त नींद लें

परीक्षा की तैयार करते समय कई बार हम लोग अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं. पर्याप्त नींद लेना बंद कर देते हैं और पूरा समय केवल पढ़ाई पर लगा देते हैं. ऐसा करना गलत साबित होता है. पढ़ाई करने के साथ-साथ पर्याप्त नींद लेना बेहद ही जरूरी है. रोज कम से कम 8 घंटे की नींद आप जरूर लें. पेपर के लिए खुद को मानसिक रूप से तैयार रखें. सेहतमंद शरीर होने पर ही आप अच्छे से पेपर की तैयारी कर सकेंगे.

बता दें संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की और से इस साल सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2026 का आयोजन 24 मई, 2026 को किया जा रहा है. जबकि  मुख्य परीक्षा (Mains) 21 अगस्त, 2026 को होगी.

ये भी पढ़ें- UPSC सिविल सर्विस एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी होने से पहले जान लीजिए CSE परीक्षा का पूरा पैटर्न

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Upsc Prelims Exam, Upsc Exam Taiyari Kaise Kare, Upsc Exam How To Prepare, Upsc Exam Kab Se Hai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com