उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UP TGT एग्जाम की प्रोविजनल आंसर की 2026 जारी कर दी है. UP TGT परीक्षा 3 और 4 जून 2026 को पूरे उत्तर प्रदेश में आयोजित हुई थी. ये एग्जाम ऑफ़लाइन आयोजित हुआ था. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अनुसार प्रोविजनल आंसर की पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने के लिए 12 जून 2026 तक का समय है. अगर किसी उम्मीदवार को लगता है कि प्रोविजनल आंसर की में किसी सवाल का जवाब गलत है तो वो आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं.
UP TGT आंसर की कैसे डाउनलोड करें
- उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर, "UP TGT Recruitment Exam 2026 Provisional Answer Key" लिखा होगा.
- इसपर क्लिक करें और लॉग इन करें.
- PDF डाउनलोड करें.
- अपनी रिस्पॉन्स शीट के साथ मास्टर क्वेश्चन सेट की आंसर की देखें और डाउनलोड करें.
कब जारी होगा रिजल्ट
पिछले साल हुई UP PGT परीक्षा की समय-सीमा को देखते हुए उम्मीद है कि रिजल्ट जून के आखिर या जुलाई की शुरुआत में जारी कर दिया जाएगा. परीक्षा के ठीक 30 दिनों के अंदर रिजल्ट को जारी कर दिया जाता है. रिजल्ट जारी करने से पहले फाइनल आंसर की भी जारी की जाती है. जिसके आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाता है. नतीजों की विषय-वार मेरिट लिस्ट जारी की जाती है.
UP TGT सिलेक्शन लिखित परीक्षा के स्कोर के आधार पर होता है. यानी TGT कैंडिडेट्स के लिए कोई इंटरव्यू राउंड नहीं होता है. फाइनल मेरिट लिस्ट में शामिल नाम सीधे फिजिकल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन राउंड के लिए क्वालिफाई करते हैं.
बता दें इस भर्ती प्रक्रिया के तहत, 'ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर' (TGT) के कुल 3,539 पदों को भरा जाना है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं