UP TGT Result 2022 : उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हजारों युवाओं के लिए एक बड़ी अपडेट है. उत्तर प्रदेश सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने TGT भर्ती विज्ञापन संख्या-01/2022 के तहत दो मेन सब्जेक्ट्स के रिजस्ट जारी कर दिए हैं. आयोग द्वारा जारी रिलीज के अनुसार, हिंदी और अंग्रेजी सब्जेक्ट्स रिजल्ट, कट-ऑफ और फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है.
12 अभ्यार्थी कैंडिडेचरी रद्दआयोग ने बताया कि हिंदी सब्जेक्ट के लिए रिवाइज़्ड सिलेक्शन रिजल्ट, रिवाइज़्ड कट-ऑफ और रिवाइज्ड फाइनल आंसर जारी की गई है. वहीं, अंग्रेजी सब्जेक्ट्स के लिए सिलेक्शन रिजल्ट, कट-ऑफ और फाइनल आंसर की जारी हुई है. हालांकि, इस प्रक्रिया में 12 अभ्यर्थियों के लिए बुरी खबर है. आयोग ने स्पष्ट किया है कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने के कारण इन 12 अभ्यर्थियों का कैंडिडेसी निरस्त कर दिया गया है.
वि० सं०-01/2022 प्रशिक्षित स्नातक (TGT) परीक्षा परिणाम संबंधित विज्ञप्ति, अंग्रेजी एवं हिन्दी कटऑफ, अंग्रेजी परिणाम एवं हिन्दी संशोधित परिणाम URL- https://t.co/cz2HUPsR1M https://t.co/L1WMZN9lfZ https://t.co/UYoUOg6s7C
— UPESSC (@upesscprayagraj) October 16, 2026
कैसे देखें रिजल्ट
सभी उम्मीदवार अपने रिजल्ट और अंकों का डिटेल्स आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर देख सकते हैं. आयोग ने सूचित किया है कि अभ्यर्थी अपने रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करके अगले एक सप्ताह तक अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे.
इस बात का रखें ध्यान
यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि यह सिलेक्शन रिजल्ट हाईकोर्ट में दायर याचिकाओं के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा.
यह भी पढ़ें- JEE Main रैंक 1,000 से 12,000 के बीच? देश के टॉप 5 IIITs में ऐसे पाएं CSE और AI ब्रांच, देखें कट-ऑफ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं