विज्ञापन

करियर की होगी शानदार शुरुआत, UIDAI दे रहा है इंटर्नशिप करने का मौका

Internship in UIDAI: यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने युवकों के लिए इंटर्नशिप निकाली है. जो युवक इंटर्नशिप की तलाश में हैं, वो यूआईडीएआई के साथ जुड़कर काम कर सकते हैं.

करियर की होगी शानदार शुरुआत, UIDAI दे रहा है इंटर्नशिप करने का मौका
आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है जो कि 15 अप्रैल तक चलने वाली है.

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के साथ काम करने का एक अच्छा मौका युवकों के पास है.  आधार कार्ड जारी करने वाली इस संस्था यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने इंटर्न के कुल 28 पदों पर वैकेंसी निकाली है. जो युवक अपनी करियर की शुरुआत करने वाले हैं, उनके लिए ये एक अच्छा मौका है. यूआईडीएआई के साथ जुड़कर काफी कुछ सीखने को मिलेगा. जारी  आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार जो भी युवक यूआईडीएआई के साथ इंटर्नशिप करना चाहते हैं, उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है जो कि 15 अप्रैल तक चलने वाली है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने में देरी न करें और तय समय के अंदर अपना फॉर्म भरकर जाम करवा दें. 

  1. बी(टेक)/बीई और एमटेक के लिए 14 पद
  2. बैचलर ऑफ डिजाइन (बी-डेस) के  लिए 2 पद
  3. मास्टर ऑफ डिजाइन (एम-डेस) के  लिए 4 पद
  4. बैचलर ऑफ मैथेमेटिक्स (बी-मैथ्स)/बैचलर ऑफ स्टैटिस्टिक्स (बी-स्टेट) के  लिए 4 पद
  5. मास्टर ऑफ साइंस इन मैथमेटिक्स (एम-मैथ्स)/मास्टर ऑफ स्टैटिस्टिक्स (एम-स्टेट) के  लिए 4 पद

क्या है आवेदन की प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. होमपेज पर आवेदन करने का लिंक होगा. उसपर क्लिक कर दें. आवेदन करते हुए भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें.  योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आदि से जानकारी सही से पढ़ने के बाद आवेदन कर दें. 

ये भी पढ़ें-BPSC AEDO एडमिट कार्ड आज से कर सकेंगे डाउनलोड, लिखित परीक्षा 14 अप्रैल से शुरू

कौन कर सकते हैं आवेदन

जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं उनके पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.

कैसे होगा चयन

मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाना है. चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू/डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के चरण होंगे. जिन उम्मीदवारों का चयन होगा उन्हें हर महीने स्टाइपेंड भी दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- UPSC ने जारी किए NDA 1 और CDS 1 परीक्षा के एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड, 12 अप्रैल को है एग्जाम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com