विज्ञापन

UIDAI में इंटर्नशिप का शानदार मौका, 28 पदों के लिए ऐसे कर सकते हैं आवेदन

UIDAI internship: चुने गए इंटर्न्स को हर महीने स्टाइपेंड (खर्च के लिए पैसे) मिलेगा. यह इंटर्नशिप कम से कम 6 महीने की होगी. जो लोग पूरे 6 महीने का समय दे सकते हैं, उन्हें पहले मौका दिया जाएगा.

UIDAI में इंटर्नशिप का शानदार मौका, 28 पदों के लिए ऐसे कर सकते हैं आवेदन
UIDAI internship: आधार बनाने वाली संस्था में इंटर्नशिप का मौका

UIDAI internship: आधार कार्ड बनाने वाली संस्था UIDAI ने बेंगलुरु में 28 इंटर्नशिप पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. डेटा साइंस और एआई में दिलचस्पी रखने वाले युवाओं के लिए ये एक बड़ा मौका है. यूआईडीएआई की तरफ से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तारीख 15 अप्रैल निर्धारित की गई है. आइए जानते हैं कि कौन इसके लिए आवेदन कर सकता है और स्टाइपेंड कितना दिया जा रहा है. 

कौन कर सकता है आवेदन?

जिन उम्मीदवारों ने BTech, MTech, BE, बैचलर/मास्टर ऑफ डिजाइन, बैचलर/मास्टर ऑफ मैथमेटिक्स, या बैचलर/मास्टर ऑफ स्टैटिस्टिक्स की पढ़ाई पूरी कर ली है, वे इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं. एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित स्किल का होना भी अनिवार्य है. ये पद उन लोगों के लिए है जो इन क्षेत्रों में माहिर हैं:

  • प्रोग्रामिंग लैंग्वेजेस (Programming languages)
  • रिएक्ट जेएस और रिएक्ट नेटिव (ReactJS, React Native)
  • डेटा साइंस (Data science)
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग (AI & ML)
  • फुल-स्टैक डेवलपमेंट (Full-stack development)
  • एंड्रॉइड और आईओएस डेवलपमेंट (Android & iOS development)
  • यूआई/यूएक्स डिजाइन (UI/UX design)

इंटर्नशिप के दौरान मिलेगा स्टाइपेंड?

चुने गए इंटर्न्स को हर महीने स्टाइपेंड (खर्च के लिए पैसे) मिलेगा. यह इंटर्नशिप कम से कम 6 महीने की होगी. जो लोग पूरे 6 महीने का समय दे सकते हैं, उन्हें पहले मौका दिया जाएगा. उम्मीदवार UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जरूरी डिटेल्स चेक कर सकते हैं और वहीं से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. फॉर्म में अपनी सही जानकारी भरनी होगी और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे.

योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू/डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को यूआईडीएआई इंटर्नशिप नीति के अनुसार प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें - AI के चलते नौकरी चली गई तो क्या कर सकते हैं? एआई ने ही दे दिया जवाब

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com