TSLPRB Result 2023: तेलंगाना स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड ने आज, 30 जनवरी को एडिशनल क्वालिफायड उम्मीदवारों के लिए टीएसएलपीआरबी रिजल्ट जारी किया है. TSLPRB रिजल्ट 2023 नोटिस आज बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tslprb.in पर जारी किया गया है. टीएसएलपीआरबी प्रारंभिक लिखित परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवार अपने टीएस कॉन्स्टेबल, एसआई रिजल्ट 2023 की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं. पीडब्ल्यूटी एडिशनल क्वालिफायड उम्मीदवारों के लिए तेलंगाना राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा की गई है. TSLPRB Result 2023 के लिए डायरेक्ट लिंक
TSLPRB रिजल्ट को चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले तेलंगाना स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और लॉगिन क्रेडेंशियल का प्रयोग करें. लॉगिन क्रेडेंशियल के तौर पर उम्मीदवारों को मोबाइल नंबर और पासवर्ड का प्रयोग करना होगा. जिन उम्मीदवारों को पीडब्ल्यूटी एडमिशन क्वालिफायड उम्मीदवार लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किया गया है, उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षण में उपस्थित होना होगा. इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के तीन चरणों को पास करना होगा. फाइनल मेरिट लिस्ट तीनों चरणों में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
योग्य उम्मीदवार TSLPRB पीएमटी और पीईटी एडमिट कार्ड 2023 या इंटिमेशन लेटर को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tslprb.in से 8 फरवरी को सुबह 8 बजे से 10 फरवरी 2023 की रात 12 बजे तक डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल का प्रयोग करना होगा.
ICAI CA Foundation Result 2022: दिसंबर सत्र के लिए सीए फाउंडेशन रिजल्ट, icai.org से करें चेक
बोर्ड ने एडमिट कार्ड की सूचना के साथ ही एक नंबर और मेल आईडी जारी किया है. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी तरह की परेशानी होने पर उम्मीदवार 93937 11110, 93910 05006 पर फोन या support@tslprb.in पर मेल कर सकते हैं. टीएसएलपीआरबी भर्ती के जरिए पुलिस कांस्टेबल के 15644 पद और सब इंस्पेक्टर के 554 रिक्त पदों को भरा जाएगा.
TSLPRB Result 2023: ऐसे चेक करें
1.सबसे पहले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tslprb.in पर जाएं.
2.अब होमपेज पर, पीडब्ल्यूटी अतिरिक्त योग्य उम्मीदवारों के परिणाम के लिए विकल्प देखें और क्लिक करें.
3.उम्मीदवारों को दूसरे पृष्ठ पर भेज दिया जाएगा जहां उन्हें मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा.
4.अब रिजल्ट डाउनलोड करने और चेक करने के लिए साइन इन बटन पर टैप करें.
5.अब पेज को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकालें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं