विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2025

महिलाओं के लिए ये हैं टॉप फ्रीलांस जॉब्स, घर बैठे हर महीने छापे हजारों रुपये

आजकल कई बच्चे ऑनलाइन ही ट्यूशन लेना पसंद करते हैं. अगर आपको किसी विषय की अच्छी जानकारी है तो आप ऑनलाइन ट्यूशन शुरू कर सकते हैं और मोटी कमाई कर सकते हैं.

महिलाओं के लिए ये हैं टॉप फ्रीलांस जॉब्स, घर बैठे हर महीने छापे हजारों रुपये
डेटा एंट्री और डिजिटल मार्केटिंग में भी काफी सारी फ्रीलांस जॉब मौजूद हैं.

कई ऐसी महिलाएं हैं, जिन्होंने पढ़ाई तो कर रखी हैं लेकिन घर की जिम्मेदारी के कारण नौकरी नहीं कर पाती हैं. ऐसी महिलाओं के लिए फ्रीलांस जॉब एक अच्छा विकल्प हैं. बाजार में ऐसी कई फ्रीलांस जॉब्स हैं जो कि आसानी से घर से की जा सकती हैं और अच्छी खासी कमाई भी होती है. तो आइए जानते हैं ऐसी जॉब्स के बारे में जो घर पर बैठे की जा सकती है.

कंटेंट राइटिंग

कंटेंट राइटिंग एक बेहतरीन फ्रीलांस जॉब्स मानी जाती हैं. इस जॉब्स में आराम होता है और आसानी से 40 से 60 हजार रूपये आप घर बैठे कमा सकते हैं. इस नौकरी में ब्लॉग और वेबसाइट के लिए आर्टिकल लिखने होते हैं. Upwork, Fiverr पर आप अपना रिज्यूम अपलोड कर दें. यहां से आपको अपने आप ही कंटेंट राइटिंग जॉब के ऑफर आने लग जाएंगे.

ग्राफिक डिजाइनिंग

ग्राफिक डिज़ाइनिंग की मांग भी आजकल काफी है. ये भी एक ऐसी जॉब है जो आसानी से घर से की जा सकती है और अच्छी कमाई भी हो जाती है.  Behance, Dribbble पर जाकर आपको  रिज्यूम अपलोड करना है. यहां पर नौकरी के कई अवसर आपको मिल जाएंगे

ऑनलाइन ट्यूशन

आजकल बच्चे ऑनलाइन ट्यूशन लेना भी पसंद करते हैं. अगर आपको किसी विषय की अच्छी जानकारी है तो आप ऑनलाइन ट्यूशन शुरू कर सकते हैं और मोटी कमाई कर सकते हैं.

डेटा एंट्री और डिजिटल मार्केटिंग में भी काफी सारी फ्रीलांस जॉब मौजूद हैं. आप अपनी पढ़ाई के हिसाब से किसी एक जॉब का चयन कर घर से ही काम शुरू कर दें. 

ये भी पढ़ें- बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने 1907 पदों पर निकाली वैकेंसी, इस लिंक पर जाकर करें अप्लाई

लेखक के बारे में
img
रितु शर्मा
सीनियर सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Top Freelance Jobs For Women, Women Freelance Jobs, Freelance Jobs Kya Hai, Freelance Jobs Kahan Milte Hai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com