Top Careers For 2023: सॉफ्टवेयर डेवलपर ने यूएस न्यूज एंड वर्ल्ड रिपोर्ट की 2023 की सर्वश्रेष्ठ नौकरियों की सूची में शीर्ष स्थान पाया है. पिछले दिनों मेटा प्लेटफॉर्म इंक, सेल्सफोर्स इंक और अमेजन.कॉम जैसी हाई-प्रोफाइल कंपनियों ने बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छटनी की है. इसके बावजूद सॉफ्टवेयर डेवलपिंग युवाओं के लिए बेहतरीन करियर ऑप्शन है. यूएस न्यूज ने नौकरी की मांग, ग्रोथ, मेडियन सैलरी, इंप्लायमेंट रेट, फ्यूचर जॉब प्रोस्पेक्टिस, स्ट्रेस लेवल और वर्क लाइफ बैलेंस के आधार नौकरियों को रैंक करने के लिए ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिस्टिक्स के डेटा का विश्लेषण किया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
साल 2023 में जॉब सिक्योरिटी सबसे ऊपर है. जैसे-जैसे मंदी की आशंका बढ़ती जा रही है और आगे छंटनी का खतरा मंडरा रहा है, बिग टेक कंपनियों की चमक फीकी पड़ गई है और लोग अधिक स्थिर क्षेत्रों की तलाश कर रहे हैं, ताकि उनकी जॉब बनी रही. हाल ही में ZipRecruiter के एक सर्वेक्षण के अनुसार, एक चौथाई से अधिक टेक वर्क जिनकी छटी हुई है, वे एक अलग उद्योग में चले गए हैं. वहीं जो लोग टेक में बने रहना चाहते हैं, उनके लिए कम्पटीशन टफ है, उन्हें दूसरे उम्मीदवारों के साथ प्रतिस्पर्धा करनी पड़ रही है.
UP Board Exam 2023: यूपी बोर्ड की 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी से, एग्जाम शेड्यूल यहां देखें
हालांकि तकनीकी क्षेत्र में सॉफ्टवेयर डेवलपर्स के लिए कुछ हद तक मुश्किले हैं, फिर भी इसके बाहर संभावना काफी अधिक हैं. सिलिकॉन वैली के वेतन का मिलान करने में असमर्थ, वित्त से लेकर खुदरा तक के पारंपरिक उद्योगों में व्यवसायों को लंबे समय से सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की कमी का सामना करना पड़ रहा है और अब वे शीर्ष प्रतिभा को रोके रखना चाहते हैं.
अधिक जॉब सिक्योरिटी चाह रहे उम्मीदवारों के लिए यूएस न्यूस रिपोर्ट के अनुसार उच्चतम जॉब सिक्योरिटी वाले टॉप 20 करियर में से 13 करियर ऑप्शन हेल्थ केयर सेक्टर, रजिस्टर्ड नर्स और मेडिकल और हेल्थ सर्विस मैनेजर में हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं