विज्ञापन
This Article is From Dec 30, 2021

SSC CHSL Admit Card: टियर-2 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानें किस दिन होगा एग्जाम

SSC CHSL Tier 2 Admit Card: जिन उम्मीदवारों ने कंबाइंड हायर सेकेण्‍डरी टियर-1 परीक्षा को पास किया है, वो स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर जाकर टियर- 2 के एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें.

SSC CHSL Admit Card: टियर-2 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानें किस दिन होगा एग्जाम
टियर 2 परीक्षा का आयोजन 09 जनवरी 2022 को किया जाना है
नई दिल्ली:

SSC CHSL Tier 2 Admit Card: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकेण्‍डरी लेवल टियर 2 (SSC CHSL Recruitment 2020 Tier 2) परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जिन उम्मीदवारों ने कंबाइंड हायर सेकेण्‍डरी टियर-1 परीक्षा को पास किया है, वो स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर जाकर टियर- 2 के एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें. टियर-1 परीक्षा का आयोजन इसी साल अगस्त महीने में किया गया था और इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार टियर- 2 की परीक्षा और एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे. 

ऐसे करें डाउनलोड

SSC CHSL 2020 Tier-2 परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं. यहां पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक मौजूद होगा. जिसपर क्लिक कर दें. इस लिंक में पूछी गई जानकारी भर आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें. एडमिट कार्ड डाउनलोड करते हुए उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें की वो बार-बार अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड न करें. डुप्लीकेट प्रवेश पत्र को अधिक डाउनलोड करने पर एसएससी द्वारा प्रवेश पत्र डाउनलोड करने पर रोक लगाई जा सकती है.

ये भी पढ़ें- SSC CGL Exam 2021: एसएससी सीजीएल 2021 की आवेदन प्रक्रिया शुरू, इस लिंक पर जाकर भरें फॉर्म

कब होगी SSC CHSL 2020 Tier-2 परीक्षा (SSC CGL Exam date 2021)

इस परीक्षा का आयोजन कुल तीन चरणों में होगा. पहला चरण एसएससी CHSL टियर-1 है. इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को टीयर-2 परीक्षा में शामिल होना होगा. वहीं टियर-2 परीक्षा पास करने के बाद स्किल्स और कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट से गुजरना होगा. स्टाफ सिलेक्‍शन कमीशन की ओर से कंबाइंड हायर सेकेण्‍डरी लेवल टियर 2 परीक्षा का आयोजन विभिन्न केंद्रों पर 09 जनवरी 2022 को किया जाना है. इस परीक्षा के माध्यम से लोअर डिवीजन र्क्लक, पोस्टल असिस्टेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.

एसएससी सीएचएसएल टियर-II लिखित परीक्षा होगी. जो कि offline आयोजित की जाएगी. SSC CHSL Tier-2 परीक्षा का आयोजन दो भाषाओं में किया जाता है जो कि हिंदी और अंग्रेजी होती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
SSC CHSL 2020 Tier-2, SSC CHSL 2020, SSC CHSL 2020 Exam Date, Ssc Chsl 2020 Notification, SSC CHSL 2020 Registration, SSC CHSL 2020 Admit Card, SSC CHSL 2020 Sarkari Result, SSC CGL Exam Date 2021, SSC CHSL Sarkari Result 2022
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com