SSC Selection Post Phase 13 Result 2026 out : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर फेज-13 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है. लंबे समय से इंतजार कर रहे हजारों उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो गया है. आप SSC की वेबसाइट पर जाकर अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने का तरीका हम आपको स्टेप बाय स्टेप यहां बता रहे हैं.
यह भी पढें- CTET 2026 Admit Card: जारी हो गए सीटेट के एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड
SSC Selection Post Phase 13 Result 2026 out : कैसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर ऊपर दिए गए 'Result' वाले सेक्शन पर क्लिक करें.
- यहाँ आपको 'Phase-XIII/2025/Selection Posts' का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
- अब आपके सामने एक PDF फाइल खुलेगी, जिसमें सिलेक्ट हुए उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम होंगे.
- 'Ctrl+F' दबाकर अपना रोल नंबर सर्च करें.
SSC Selection Post Phase 13 Result 2026 out : आगे क्या होगा?
जिन उम्मीदवारों का नाम इस लिस्ट में आया है, उन्हें अब भर्ती की चयन प्रक्रिया (Mode of Selection) के अगले चरणों से गुजरना होगा. इसमें पद के अनुसार स्किल टेस्ट या टाइपिंग टेस्ट लिया जा सकता है. इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी.
SSC Selection Post Phase 13 Result 2026 out : 2400 से ज्यादा पदों पर होनी है भर्ती
SSC ने इस भर्ती के जरिए करीब 2423 खाली पदों को भरने का लक्ष्य रखा है. इसमें 10वीं पास (मैट्रिक), 12वीं पास (इंटरमीडिएट) और ग्रेजुएट लेवल के अलग-अलग पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी. इस रिजल्ट के आधार पर अब उम्मीदवारों को अगले राउंड यानी स्किल टेस्ट या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा.
SSC Selection Post Phase 13 Result 2026 out : परीक्षा से लेकर रिजल्ट तक का सफर
बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन जून 2025 में शुरू हुए थे. पहले परीक्षा जुलाई-अगस्त में हुई थी, जिसके बाद कुछ केंद्रों पर 29 अगस्त 2025 को दोबारा परीक्षा (Re-Exam) भी कराई गई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं