How to Calculate Expected SSC GD Marks: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी जीडी 2025 आंसर-की जारी कर दी है. आयोग ने एसएससी आंसर-की के साथ रिस्पांस शीट और प्रश्न पत्र भी जारी किए हैं. जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी है, वे आंसर-की एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट SSc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. एसएससी जीडी आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल का प्रयोग करना होगा. आंसर-की इस मायने में भी महत्वपूर्ण होता है कि इससे उम्मीदवार अपने अंकों की गणना कर सकते हैं और परीक्षा में अपनी सफलता और असफलता का अंदाजा लगा सकते हैं. उम्मीदवार आंसर-की का उपयोग करके परीक्षा में अपेक्षित अंकों की गणना करने के लिए एसएससी जीडी अंक कैलकुलेटर प्रक्रिया का उपयोग कर सकते हैं.
SSC GD Answer Key 2025: डायरेक्ट लिंक
SSC GD Marks Calculator 2025: अपेक्षित अंकों का मूल्यांकन करने की प्रक्रिया
उम्मीदवार एसएससी जीडी आंसर-की के साथ अपने उत्तरों का मिलान करके और खुद को अंक देकर अपेक्षित एसएससी जीडी मार्क्स की गणना कर सकते हैं. उम्मीदवार जीडी कांस्टेबल मार्किंग स्कीम के जरिए एसएससी जीडी स्कोर कैलकुलेट कर सकते हैं. प्रक्रिया नीचे समझें-
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
इसके लिए उम्मीदवार सबसे पहले एसएससी जीडी रिस्पांस शीट पर अपने द्वारा दिए गए उत्तरों का आधिकारिक आंसर-की के साथ मिलान करें.
इसके बाद मार्किंग स्कीम के आधार पर खुद को अंक दें. मसलन सही उत्तर के लिए +2 अंक दें.
वहीं गलत उत्तर के लिए 0.25 और अनुत्तरित प्रश्नों के लिए 0 अंक दें.
इसके बाद कुल अंकों की गणना करें. इतने ही अंक आपको एसएससी जीडी लिखित परीक्षा में प्राप्त होंगे.
RRB NTPC 2025 परीक्षा की तारीख, UG और पीजी परीक्षा का शेड्यूल जल्द, एडमिट कार्ड पर लेटेस्ट अपडेट
52 लाख से उम्मीदवारों ने किया आवेदन
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 फरवरी में हुई थी. परीक्षा 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 21 और 25 फरवरी को आयोजित की गई थीं. इस भर्ती परीक्षा के लिए कुल 52,69,500 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था.
असिस्टेंट प्रोफेसर की बंपर भर्ती, इस राज्य के आयोग ने 2424 पदों के लिए फिर खोला पोर्टल
कांस्टेबल की सबसे बड़ी भर्ती
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का उद्देश्य केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी), असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही जैसे पदों के लिए 39,481 रिक्तियों को भरना है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं