विज्ञापन

CGL से लेकर MTS और कांस्टेबल भर्ती तक, नए साल पर SSC ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर

SSC Exam Schedule 2026: एसएससी ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) परीक्षा 2025 के बचे हुए उम्मीदवारों के लिए भी एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं.

CGL से लेकर MTS और कांस्टेबल भर्ती तक, नए साल पर SSC ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर
SSC Exam Schedule 2026: एसएससी ने जारी किया कैलेंडर

SSC Exam Schedule 2026: अगर आप भी सरकारी नौकरियों का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए नए साल में बड़ी जानकारी सामने आई है. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने साल 2026 की शुरुआत में होने वाली अपनी तमाम बड़ी भर्ती परीक्षाओं का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है. इसमें SSC CGL, MTS और GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षाओं की तारीखें भी बताई गई हैं. लंबे समय से सरकारी नौकरियों की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी
इस शेड्यूल का इंतजार कर रहे थे. आइए जानते हैं कि कौन सी परीक्षा कब होगी. 

SSC CGL 2025 (टियर-II) शेड्यूल 

कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) टियर-2 की परीक्षा जनवरी में शुरू होगी. 18 जनवरी 2026 को पहले दिन पेपर-I के सेक्शन-IV के तहत स्किल टेस्ट (DEST) आयोजित किया जाएगा. ये एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी.इसके बाद अगले दिन 19 जनवरी 2026 को मुख्य विषयों की परीक्षा होगी, जिसमें गणित, रीजनिंग, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और कंप्यूटर से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. इसी दिन Statistics का पेपर-II भी होगा.

SSC MTS और हवलदार परीक्षा 

मल्टी-टास्किंग स्टाफ (नॉन-टेक्निकल) और हवलदार पदों के लिए लिखित परीक्षा फरवरी में आयोजित की जाएगी. परीक्षा की शुरुआत 4 फरवरी 2026 से होगी. परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 15 जनवरी 2026 से अपनी पसंद के अनुसार परीक्षा का समय चुन सकेंगे.

SSC GD कांस्टेबल परीक्षा 2026

पैरा मिलिट्री फोर्सेस (CAPFs), SSF और असम राइफल्स में कांस्टेबल (GD) के लिए आवेदन करने वालों के लिए भी आयोग की तरफ से तारीखें बताई गई हैं. आयोग के अनुसार, ये परीक्षा 23 फरवरी 2026 से शुरू हो सकती है. यानी ये तारीख फिलहाल अस्थायी है, फाइनल डेट बाद में घोषित होगी. 

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 

एसएससी ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) परीक्षा 2025 के बचे हुए उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. यहीं से भर्तियों का पूरा शेड्यूल भी डाउनलोड किया जा सकता है. 

लेखक के बारे में
img
मुकेश बौड़ाई
Chief Copy Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
SSC Exam Schedule 2026, SSC Exam Schedule, SSC Exam Calendar, SSC Exam Calendar 2026, SSC CGL Exam Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com