विज्ञापन

SSC CGL ने जारी किया 12,256 वैकेंसी का नोटिफिकेशन , 22 जून तक कर सकेंगे अप्लाई

SSC CGL Notification 2026: कर्मचारी चयन आयोग हर साल SSC CGL 2026 परीक्षा आयोजित करता है. ये परीक्षा दो चरणों में होती है. चयन प्रक्रिया में टियर 1 और टियर 2 परीक्षाएं शामिल होती. टियर 1 परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को टियर 2 एग्जाम में बैठने का मौका दिया जाता है.

SSC CGL ने जारी किया 12,256 वैकेंसी का नोटिफिकेशन , 22 जून तक कर सकेंगे अप्लाई
SSC CGL Tier 1 परीक्षा अगस्त-सितंबर 2026 में आयोजित होगी.

SSC CGL Notification 2026: कर्मचारी चयन आयोग ने SSC CGL 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.  SSC CGL 2026 का नोटिफिकेशन 21 मई, 2026 को जारी किया गया है. नोटिफिकेशन के अनुसार, Combined Graduate Level (CGL) परीक्षा भर्ती के तहत इस साल कुल 12,256 पदों को भरा जाना है. जो भी उम्मीदवार SSC CGL परीक्षा देना चाहते हैं, वो 22 जून, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर दें.  SSC CGL परीक्षा के तहत मंत्रालयों, विभागों और सरकारी कार्यालयों में Group B और Group C पदों पर भर्ती की जाती है.  ग्रेजुएट उम्मीदवारों इस भर्ती  के लिए आवेदन कर सकते हैं.

SSC CGL 2026 परीक्षा से जुड़ी जानकारी

कब जारी किया गया नोटिफिकेशन21 मई, 2026
ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू होंगे21 मई, 2026
ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख22 जून, 2026
फीस जमा करने की आखिरी तारीख23 जून, 2026
आवेदन में सुधार की विंडो29 जून से 1 जुलाई, 2026 तक खुली रहेगी
कब होगी SSC CGL Tier 1 परीक्षाअगस्त-सितंबर 2026
SSC CGL Tier 2 परीक्षा कब होगीदिसंबर, 2026

क्या है SSC CGL 2026 प्रक्रिया

SSC CGL चयन प्रक्रिया दो चरणों में होती है. पहला चरण Tier 1 के नाम से जाना जाता है. जो उम्मीदवार इस चरण को पास करते हैं, उन्हें Tier 2 की परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलता है.

कब जारी होगा SSC CGL एडमिट कार्ड

SSC CGL परीक्षा का एडमिट कार्ड एग्जाम से 15 दिन पहले जारी कर दिया जाएगा. आवेदक कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com