विज्ञापन

SSB Head Constable भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 16 नवंबर से शुरू होगा टाइपिंग टेस्ट, यहां देखें कट-ऑफ और पूरी डिटेल्स

SSB Head Constable Result 2026: एसएसबी हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी. 115 पदों के लिए 1725 उम्मीदवार पास, टाइपिंग टेस्ट 16 नवंबर से होगा शुरू.

SSB Head Constable भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 16 नवंबर से शुरू होगा टाइपिंग टेस्ट, यहां देखें कट-ऑफ और पूरी डिटेल्स
एसएससी द्वारा कुल 115 पदों को भरने के लिए कुल 1725 उम्मीदवारों को अगले चरण (टाइपिंग टेस्ट) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, जो कुल वैकेंसी का ठीक 15 गुना है.

SSB Head Constable Result 2026 Out : गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले सशस्त्र सीमा बल ने हेड कांस्टेबल (Min)-2020 भर्ती परीक्षा के तहत आयोजित लिखित परीक्षा (CBT) का रिजल्ट जारी कर दिया है. इसके साथ ही अगले स्टेप यानी कंप्यूटर टाइपिंग और स्किल टेस्ट की तारीखों का भी ऐलान कर दिया गया है. लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट ssb.gov.in या recruitment.ssb.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट और शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स की पूरी लिस्ट देख सकते हैं. 

16 से 18 नवंबर के बीच होगा टाइपिंग और स्किल टेस्ट

ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का टाइपिंग व स्किल टेस्ट 16 नवंबर से 18 नवंबर 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा. इसके लिए एडमिट कार्ड जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर अवलेवल करा दिए जाएंगे.

वैकेंसी से 15 गुना ज्यादा उम्मीदवार हुए पास, यह रही कट-ऑफ

एसएससी द्वारा कुल 115 पदों को भरने के लिए कुल 1725 उम्मीदवारों को अगले स्टेप यानी टाइपिंग टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, जो कुल वैकेंसी का ठीक 15 गुना है.
कैटेगरी वाइज (Category-wise) वैकेंसी, पास उम्मीदवार और कट-ऑफ इस तरह है:

श्रेणी (Category)टोटल वैकेंसीशॉर्टलिस्ट कैंडिडेट कट-ऑफ मार्क्स
सामान्य (UR)4770590
 
ओबीसी (OBC)26390    88
 
ईडब्ल्यूएस (EWS1116586
 
एससी (SC)21315
 
84
 
एसटी (ST)1015080
 
कुल (Total)1151725

टाइपिंग टेस्ट में इन बातों का रखें खास ख्याल

  • टाइपिंग टेस्ट 'पेपर टू स्क्रीन' मोड में होगा. यानी आपको कागज पर देखकर कंप्यूटर स्क्रीन पर टाइप करना होगा.
  • टेस्ट के लिए कुल 10 मिनट का समय दिया जाएगा.
  • परीक्षा अंग्रेजी या हिंदी भाषा में होगी. हिंदी टाइपिंग के लिए कंप्यूटर पर Mangal या Kurtidev फॉन्ट का ऑप्शन मिलेगा.
  • अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट (35 wpm) और हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट (30 wpm) की न्यूनतम स्पीड जरूरी है.
  • कुल टाइप किए गए शब्दों में केवल 5 फीसदी गलतियों की ही अनुमति होगी.
  • अच्छी बात यह है कि परीक्षा के दौरान कीबोर्ड की Backspace और Delete की काम करेंगी, जिससे आप अपनी गलतियों को सुधार सकेंगे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com