विज्ञापन

SSB में कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल के 1060 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू, 10वीं पास हाथ से जाने न दें मौका

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर आवेदन लिंक होगा. उसपर क्लिक करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भर दें.

SSB में कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल के 1060 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू, 10वीं पास हाथ से जाने न दें मौका
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं और 12वीं पास का सर्टिफिकेट होना चाहिए.

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल के कुल 1060 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है. सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए ये एक शानदार मौका है. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च से शुरू हो गई है, जो कि 20 अप्रैल तक चलने वाली है. इस मौके को हाथ से जाने न दें और तुरंत आवेदन कर दें. 10वीं और 12वीं पास लोग भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है.  योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर दें. 21 मार्च से लिंक एक्टिव हो गया है.  एसएसबी ने जिन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें कांस्टेबल के 827 और हेड कांस्टेबल के 233 पद शामिल हैं.

कौन कर सकते हैं आवेदन

  1. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं और 12वीं पास का सर्टिफिकेट होना चाहिए.
  2. उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 27 साल के बीच होनी चाहिए.
  3. आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

क्या है चयन प्रक्रिया

योग्य उम्मीदवारों का चयन Physical Efficiency Test (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और डिटेल्ड मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा.

कितनी मिलेगी सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को हस महीने 21,700 से 81,100 रुपए के बीच सैलरी मिलेगी.

क्या है आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर आवेदन लिंक होगा. उसपर क्लिक करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भर दें. साथ ही मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें. आवेदन शुल्क का भुगतान करें. फिर फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें.

आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा. जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स के लिए 100 रुपये फीस रखी गई है. अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है.

ये भी पढ़ें- UPSSSC ने ASO, ARO के 929 पदों पर निकाली भर्ती, इस तारीख से शुरू हो रही है आवेदन प्रक्रिया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com