विज्ञापन

SEBI  कर रहा है 91 यंग प्रोफेशनल्स की भर्ती, जानिए कहां कर सकते हैं आवेदन

सेबी ने यंग प्रोफेशनल्स के 91 पदों पर भर्ती निकाली है. अच्छी बात ये है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा.

SEBI  कर रहा है 91 यंग प्रोफेशनल्स की भर्ती, जानिए कहां कर सकते हैं आवेदन
SEBI में निकली नौकरी

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आया है. अगर आप फाइनेंस, लॉ, रिसर्च, आईटी या हिंदी जैसे क्षेत्रों में पढ़ाई कर चुके हैं और किसी बड़ी और प्रतिष्ठित संस्था के साथ काम करने का सपना देखते हैं. तो ये अवसर आपके लिए खास हो सकता है. सेबी ने यंग प्रोफेशनल्स के 91 पदों पर भर्ती निकाली है. अच्छी बात ये है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा. सिलेक्टेड उम्मीदवारों को सेबी के साथ काम करने का एक्सपीरियंस मिलेगा, जो आगे के करियर में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. अगर आप योग्य हैं तो तय समय के भीतर अप्लाई कर सकते हैं. आपको बताते हैं इस पोस्ट से जुड़े सारे जरूरी डिटेल्स...

पदों की जानकारी

• पोस्ट का नाम: यंग प्रोफेशनल
• कुल पद: 91
• कार्य की ड्यूरेशन: 1 साल
ये नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी. लेकिन अच्छा काम करने वालों को आगे मौका मिल सकता है.

महत्वपूर्ण तिथियां

• आवेदन शुरू होने की तिथि: 10 फरवरी 2026
• आवेदन की अंतिम तिथि: 2 मार्च 2026
उम्मीदवारों को ये सलाह भी दी गई है कि आखिरी तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन कर दें.

आवेदन शुल्क: इस भर्ती के लिए किसी भी श्रेणी के उम्मीदवार से कोई फीस नहीं ली जाएगी. यानी आवेदन करना बिल्कुल मुफ्त है.

शैक्षणिक योग्यता (डोमेन अनुसार)

• मार्केट ऑपरेशंस: फाइनेंस में पोस्ट ग्रेजुएशन या CA/CS/CMA/CFA
• लॉ: एलएलबी डिग्री के साथ संबंधित क्षेत्र में अनुभव
• रिसर्च: इकोनॉमिक्स/ कॉमर्स/ फाइनेंस में पीजी
• आईटी: बीई/ बीटेक/ एमसीए या समान डिग्री
• राजभाषा: हिंदी या अनुवाद में मास्टर्स डिग्री

सभी पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में कम से कम 1 साल का अनुभव जरूरी है. हालांकि जिन उम्मीदवारों के पास पीएचडी की डिग्री है. उन्हें अनुभव में छूट मिल सकती है.

आयु सीमा

• अधिकतम आयु: 30 साल
• आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी.

आवेदन कैसे करें

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले सेबी की आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर ‘About' सेक्शन में जाएं.
  • वहां ‘Career' टैब पर क्लिक करें.
  • संबंधित भर्ती लिंक चुनें.
  • मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें.
  • फॉर्म भरकर सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

शादीशुदा हैं तो क्या सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी? जानिए किन पदों पर लागू हैं खास नियम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com