SEBI Grade A Prelims Result: सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ़ इंडिया (SEBI) ग्रेड A प्रीलिम्स, 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है. जिन कैंडिडेट ने असिस्टेंट मैनेजर फेज 1 एग्जाम दिया था, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. कई स्ट्रीम में ऑफिसर ग्रेड A (असिस्टेंट मैनेजर) पोस्ट की भर्ती की जानी हैं, इनमें जनरल स्ट्रीम, लीगल स्ट्रीम, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी स्ट्रीम, रिसर्च स्ट्रीम, ऑफिशियल लैंग्वेज स्ट्रीम और इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल) स्ट्रीम शामिल हैं. कुल 135 भर्तियां होगी. इन पोस्ट के लिए करीब 86,588 कैंडिडेट ने अप्लाई किया है. ये एग्जाम कुल तीन चरणों में आयोजित किया जाना है.
पहला चरण प्रीलिम्स (फेज-1) था. इसके बाद एक और ऑनलाइन एग्जाम होगा (फेज 2) और फिर इंटरव्यू राउंड होगा. फेज़ 1 यानी प्रीलिम्स 10 जनवरी को हुआ था.
कैसे चेक करें नतीजे
- सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ़ इंडिया (SEBI) ग्रेड A प्रीलिम्स 2026 का रिजल्ट चेक करने के लिए SEBI की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.sebi.gov.in/ पर जाना होगा.
- होम पेज पर करियर/रिक्रूटमेंट लिखा हुआ मिलेगा. इसपर क्लिक कर दें.
- क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा. जिसमें SEBI ग्रेड A प्रीलिमिनरी स्कोरकार्ड 2026 फाइल लिखा होगा. इसपर क्लिक कर दें.
- स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिख जाएगा. इसको डाउनलोड कर लें.
जिन भी उम्मीदवारों ने SEBI ग्रेड A प्रीलिम्स पास किया होगा, उन्हें अब अगले चरण का एग्जाम देना होगा. फेज 2 का एग्जाम 21 फरवरी को आयोजित किया जाएगा. इस एग्जाम के एडमिट कार्ड भी जल्द जारी कर दिए जाएंगे. एडमिट कार्ड SEBI की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.sebi.gov.in/ पर अपलोड किए जाएंगे.
दूसरे चरण का एग्जाम पास करने वालों को इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा. फेज 2 एग्जाम के बाद जल्द ही इंटरव्यू राउंड की तारीखें अनाउंस की जाएंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं