विज्ञापन

SBI PO Prelims Result 2026 जारी, 1500 पदों की भर्ती में किस्मत आजमा रहे उम्मीदवार ऐसे करें रिजल्ट चेक

SBI PO Prelims Result 2026 जारी हो गया है. 1500 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों की भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट SBI Careers पोर्टल पर उपलब्ध है. जानें रिजल्ट चेक करने का पूरा तरीका.

SBI PO Prelims Result 2026 जारी, 1500 पदों की भर्ती में किस्मत आजमा रहे उम्मीदवार ऐसे करें रिजल्ट चेक
SBI ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे भर्ती प्रक्रिया से जुड़े आगे के सभी अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

SBI PO Pre Result 2026 OUT: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) प्रीलिम्स एग्जाम 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. ऐसे में अब उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. बता दें कि बैंक ने रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है. इसमें उन उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं, जिन्हें अगले चरण यानी मेन्स परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. तो आइए जानते हैं रिजल्ट कैसे देखें...

कैसे चेक करें SBI PO Prelims Result 2026

  1. कैंडिडेट्स सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं.
  2. इसके बाद Careers सेक्शन में जाकर Current Openings या Recruitment Results लिंक पर क्लिक करिए.
  3. यहां Advertisement No. CRPD/PO/2026-27/09 के तहत जारी प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती नोटिफिकेशन पर क्लिक करिए.
  4. अब Preliminary Examination Result लिंक पर क्लिक करते ही रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी.
  5. अब आप Ctrl+F करके अपना रोल नंबर सर्च कर सकते हैं.
  6. अगर आपका रोल नंबर लिस्ट में है, तो फिर आप मेन्स के लिए सिलेक्टेड हैं.

SBI ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे भर्ती प्रक्रिया से जुड़े आगे के सभी अपडेट के लिए नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. मेन्स परीक्षा और अगले स्टेप्स की डिटेल्ड जानकारी भी जल्द जारी की जाएगी.

कब हुआ था एग्जाम?

 एसबीआई इस भर्ती के जरिए देशभर में 1,500 प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) पदों को भरेगा. बता दें कि प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 01 और 02 अगस्त 2026 को विभिन्न शिफ्टों में आयोजित किया गया था. परीक्षा में उम्मीदवारों से अंग्रेजी भाषा, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग एबिलिटी से जुड़े प्रश्न पूछे गए थे.

यह भी पढ़ें- कौन हैं NTA के नए डायरेक्टर IPS रवि कुमार सिंह और IAS प्रसन्ना वेंकटेश?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com