विज्ञापन

SBI Clerk Mains Result 2026: स्टेट बैंक क्लर्क की मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें PDF

SBI Clerk Mains Result 2026: स्टेट बैंक की मुख्य परीक्षा (Mains Exam) 21 नवंबर 2025 को देशभर के तमाम केंद्रों पर आयोजित की गई थी. आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

SBI Clerk Mains Result 2026: स्टेट बैंक क्लर्क की मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें PDF
SBI Clerk Mains Result 2026

SBI Clerk Mains Result 2026: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने SBI क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2025–26 जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) मुख्य परीक्षा दी थी, वो अब आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट पीडीएफ के तौर पर जारी किया गया है, जिसमें अगले चरण के लिए चुने गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं. स्टेट बैंक क्लर्क की मुख्य परीक्षा (Mains Exam) 21 नवंबर 2025 को देशभर के तमाम केंद्रों पर आयोजित की गई थी. 

SBI क्लर्क मेन्स रिजल्ट ऐसे करें चेक 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं
  • होम पेज पर दिख रहे Careers सेक्शन पर क्लिक करें
  • SBI Clerk Mains Result 2025–26 वाले लिंक को खोलें
  • PDF फाइल  को डाउनलोड करें
  • पीडीएफ में कंट्रोल F करके अपना रोल नंबर खोज सकते हैं

आगे देनी होगी ये वाली परीक्षा

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से ये वैकेंसी तमाम राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हजारों जूनियर एसोसिएट के पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है. अब मेन्स परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा की परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद उन्हें बताया जाएगा कि कहां जॉइन करना है. हालांकि जो उम्मीदवार भाषा परीक्षा में फेल होंगे, उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं दिया जाएगा. एसबीआई क्लर्क के लिए कोई इंटरव्यू नहीं लिया जाता है, आखिर में उन्हीं उम्मीदवारों को नौकरी दी जाती है, जो मेन्स के बाद भाषा परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में सही पाए जाते हैं. 

स्टेट बैंक क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन सितंबर 2025 में किया गया था, जिसमें शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को मेन्स में बैठने का मौका मिला. मेन्स परीक्षा 21 नवंबर 2025 को आयोजित की गई थी, जिसके बाद हजारों उम्मीदवारों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था. अब उम्मीदवारों को आगे की जानकारी स्टेट बैंक की तरफ से दी जाएगी. इसीलिए सलाह दी जाती है कि आधिकारिक वेबसाइट को फॉलो करते रहें. 

UP Lekhpal Result 2026: यूपी लेखपाल भर्ती के रिजल्ट के साथ कटऑफ भी जारी, अब कुल इतने उम्मीदवार देंगे मेन्स


 

लेखक के बारे में
img
मुकेश बौड़ाई
Chief Copy Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
SBI Clerk Mains Result 2026, SBI Clerk Mains Result Link, How To Check SBI Clerk Result, SBI Clerk Result Link
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com