RRB NTPC Recruitment 2026 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. भारतीय रेलवे ने NTPC ग्रेजुएट भर्ती 2026 के तहत 3,548 पदों पर भर्ती निकाली है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेंट्रलाइज्ड एम्प्लॉयमेंट नोटिफिकेशन नंबर 06/2026 जारी किया है. इसके लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन की प्रोसेस 08 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 06 नवंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं.
चार तरह के पदों पर होगी भर्ती
रेलवे की इस भर्ती में चार कैटेगरी के पद शामिल हैं.
- गुड्स ट्रेन मैनेजर: 2,750 पद
- सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट:371 पद
- जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट: 300 पद
- चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर: 127 पद
कितना मिलेगी सैलरी ?
- चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर: पे लेवल-6 के तहत शुरुआती बेसिक वेतन 35,400 रुपये प्रति माह.
- गुड्स ट्रेन मैनेजर, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट:पे लेवल-5 के तहत शुरुआती बेसिक वेतन 29,200 रुपये प्रति माह.
- इसके अलावा नियमानुसार अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे
योग्यता और आयु सीमा
- उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या उसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए.
- निर्धारित आयु सीमा 18 से 33 वर्ष है.
- आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी.
- पात्र आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.
कैसे होगा सिलेक्शन ?
- उम्मीदवारों का चयन पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा, दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच के आधार पर किया जाएगा.
- चयन में मेरिट और निर्धारित पात्रता नियमों का ध्यान रखा जाएगा.
- योग्य दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार स्क्राइब की सुविधा और अतिरिक्त समय का प्रावधान भी है.
टाइपिंग टेस्ट को लेकर क्या है नियम?
नोटिफिकेशन के मुताबिक, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट पदों के लिए कंप्यूटर आधारित टाइपिंग स्किल टेस्ट नहीं लिया जाएगा. हालांकि, उम्मीदवारों को कंप्यूटर और टाइपिंग की बुनियादी जानकारी होनी चाहिए. इसकी जांच नौकरी जॉइन करने के बाद की जाएगी.
- ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 8 अक्टूबर 2026
- आवेदन की लास्ट डेट: 6 नवंबर 2026
- एग्जाम फीस जमा करने की लास्ट डेट: 8 नवंबर 2026
- आवेदन में करेक्शन की अवधि :9 से 18 नवंबर 2026
योग्य उम्मीदवारों के लिए एग्जाम फीस वापसी का प्रावधान भी लागू नियमों और शर्तों के अनुसार होगा.
कहां करें आवेदन?
उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट https://rrb.indianrailways.gov.in पर भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन देख सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन के लिए https://www.rrbapply.gov.in पर जाएं.
यह भी पढ़ें- NEET PG Counselling के पहले राउंड का रजिस्ट्रेशन कल से शुरु, जानें काउंसलिंग प्रोसेस से लेकर जरूरी Document
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं