विज्ञापन

UGC NET JRF निकालने वाले छात्रों को कितना मिलता है पैसा? जानें रिसर्च फेलोशिप का पूरा प्रोसेस

JRF फैलोशिफ स्टूडेंट्स को पैसों की चिंता से मुक्त होकर रिसर्च पर पूरा ध्यान देने का मौका देती है. यही कारण है कि इसे देश की सबसे प्रतिष्ठित रिसर्च फेलोशिप में गिना जाता है. 

UGC NET JRF निकालने वाले छात्रों को कितना मिलता है पैसा? जानें रिसर्च फेलोशिप का पूरा प्रोसेस
विशेषज्ञों के अनुसार, JRF छात्रों को आर्थिक चिंता से मुक्त होकर रिसर्च पर पूरा ध्यान देने का मौका देती है.

एनटीए ने यूजीसी नेट जून महीने का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिसमें कुल 4,241 उम्मीदवारों ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए पास हुए हैं. बता दें कि देशभर में लाखों छात्र हर साल UGC NET परीक्षा देते हैं, लेकिन इनमें से कुछ ही कैंडिडेट्स जूनियर रिसर्च फैलोशिप (Junior Research Fellowship-JRF) हासिल कर पाते हैं. JRF केवल एक सर्टिफिकेट नहीं है, बल्कि यह रिसर्च की दुनिया में करियर बनाने का बड़ा चांस माना जाता है. सबसे खास बात यह है कि JRF क्वालिफाई करने वाले छात्रों को रिसर्च के दौरान हर महीने फेलोशिप भी दी जाती है. जिसका उद्देश्य प्रतिभाशाली छात्रों को हायर-एजुकेशन और रिसर्च के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है. ऐसे में आइए जानते हैं नेट जेआरएफ के लिए हर महीने कितना पैसा मिलता है...

JRF में कितना मिलता है पैसा?

UGC के मुताबिक, जेआरएफ पास करने वाले कैंडिडेट्स को शुरुआती दो सालों तक 37,000 प्रति माह की फेलोशिप दी जाती है. इसके बाद शोध कार्य का मूल्यांकन किया जाता है. अगर आपका काम संतोषजनक है, तो उम्मीदवार को Senior Research Fellowship (SRF) में अपग्रेड कर दिया जाता है और अगले साल के लिए 42,000 प्रति माह की फेलोशिप मिलनी शुरू हो जाती है.

इसके अलावा शोधार्थियों को कंटिजेंसी ग्रांट भी मिलती है. मानविकी और सामाजिक विज्ञान के विद्यार्थियों को JRF अवधि में 10,000 हर साल और SRF अवधि में 20,500 सलाना दिए जाते हैं. वहीं साइंस सब्जेक्ट्स के रिसर्चर्स को JRF के दौरान 12,000 सलाना और SRF के दौरान 25,000 सलाना रिसर्च के लिए दिया जाता है.

JRF मिलने के बाद क्या करना होता है?

JRF क्वालिफाई करने के बाद उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान में पीएचडी में प्रवेश लेना होता है. इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत फेलोशिप मिलनी शुरू होती है. JRF की कुल अवधि 5 साल या थीसिस जमा होने तक रहती है, जो भी पहले हो.

क्यों खास है UGC NET JRF?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, JRF स्टूडेंट्स को पैसों की चिंता से मुक्त होकर रिसर्च पर पूरा ध्यान देने का मौका देती है. यही कारण है कि इसे देश की सबसे प्रतिष्ठित रिसर्च फेलोशिप में गिना जाता है. 

यह भी पढ़ें- UGC NET Cut Off 2026 जारी: हिंदी में 198, Geography में 250 तक पहुंचा JRF कटऑफ, NTA ने जारी की पूरी लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com