विज्ञापन

रेलवे ने युवाओं को दी बड़ी खुशखबरी! ग्रुप डी भर्ती के लिए अब इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

रेलवे भर्ती बोर्ड ने RRB Group D 2026 के तहत 21,997 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 9 मार्च कर दी है. फीस जमा करने की आखिरी तारीख 11 मार्च है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

रेलवे ने युवाओं को दी बड़ी खुशखबरी! ग्रुप डी भर्ती के लिए अब इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन
सिलेक्टेड उम्मीदवारों को लेवल-1 के तहत 18,000 रुपये मंथली सैलेरी मिलेगी.

रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 के तहत 21,997 पदों पर आवेदन की आखिरी तिथि बढ़ा दी गई है. अब उम्मीदवार 9 मार्च 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. पहले आखिरी तारीख 2 मार्च थी. फीस जमा करने की अंतिम तिथि भी बढ़ाकर 11 मार्च कर दी गई है. जो अभ्यार्थी अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके पास एक और मौका है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाकर तुरंत आवेदन कर सकते हैं.

कितने पद और किस जोन में ज्यादा वैकेंसी?

इस भर्ती में कुल 21,997 पद भरे जाएंगे. सबसे ज्यादा 3537 पद नॉर्दर्न रेलवे (नई दिल्ली) में हैं. इसके बाद वेस्टर्न रेलवे (मुंबई) में 3148 और सेंट्रल रेलवे (मुंबई) में 2012 पद हैं. लगभग सभी बड़े जोन में अच्छी संख्या में भर्तियां निकली हैं. उम्मीदवार केवल एक ही रेलवे जोन के लिए आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन की नई तारीखें

• ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 9 मार्च 2026

• फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 11 मार्च 2026

• फॉर्म करेक्शन विंडो: 12 मार्च से 21 मार्च 2026

• जोन चयन के बाद उसमें बदलाव नहीं किया जा सकेगा.

कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2026 को 18 से 33 साल के बीच होनी चाहिए.

• ओबीसी को 3 साल की छूट

• एससी/एसटी को 5 साल की छूट

चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

सिलेक्शन तीन चरणों में होगा:

1. कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) - 100 सवाल, 90 मिनट

2. फिजिकल टेस्ट (PET)

3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल

सीबीटी में गलत जवाब पर वन थर्ड मार्क्स की नेगेटिव मार्किंग होगी.

फिजिकल टेस्ट की शर्तें

पुरुष उम्मीदवार:

• 35 किलो वजन के साथ 100 मीटर, 2 मिनट में

• 1000 मीटर दौड़ 4 मिनट 15 सेकेंड में

महिला उम्मीदवार:

• 20 किलो वजन के साथ 100 मीटर, 2 मिनट में

• 1000 मीटर दौड़ 5 मिनट 40 सेकेंड में

सैलरी और फीस

सिलेक्टेड उम्मीदवारों को लेवल-1 के तहत 18,000 रु. मंथली सैलेरी मिलेगी.

• जनरल/ओबीसी/EWS: 500 रु.फीस (CBT में बैठने पर 400 रु. रिफंड)

• SC/ST/महिला: 250 रु.फीस (पूरा रिफंड CBT में बैठने पर)

लेखक के बारे में
img
सुभाषिनी त्रिपाठी
Senior sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Railway Jobs 2026, How To Apply For Railway Job
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com