RRB Exam Calendar 2026 : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की अलग-अलग भर्तियों का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर है. रेल मंत्री ने हाल ही में सीनियर अधिकारियों के साथ भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर समीक्षा बैठक की है. इसके बाद रेलवे भर्ती प्रक्रिया में तेजी आने के संकेत मिले हैं, खासकर ग्रुप D भर्ती परीक्षा के रिजल्ट को लेकर उम्मीदवारों की उम्मीदें बढ़ गई हैं. माना जा रहा है कि रिजल्ट की प्रोसेस अंतिम चरण में है और जल्द ही उम्मीदवारों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है.
ग्रुप D रिजल्ट कब आ सकता है?
आरआरबी ग्रुप D (लेवल-1) भर्ती के लिए लाखों उम्मीदवार रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. भर्ती प्रक्रिया से जुड़े कानूनी मामलों पर सुनवाई पूरी होने के बाद रिजल्ट जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है. इसके बाद फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) का शेड्यूल भी जारी किया जा सकता है. हालांकि, रेलवे ने अभी आधिकारिक तारीख जारी नहीं की है, लेकिन भर्ती प्रक्रिया में तेजी को देखते हुए रिजल्ट जल्द आने की उम्मीद है.
आगामी रेलवे परीक्षाओं का शेड्यूल
लेवल-1 (ग्रुप D)कुल पद: 32,438
CBT परीक्षा: 27 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 तक
असिस्टेंट लोको पायलट (ALP)कुल पद: 10,970
पहली CBT परीक्षा : 13 फरवरी से 11 मार्च 2026
दूसरी CBT परीक्षा : 28 जुलाई 2026
CBAT: 30 अक्टूबर 2026
अंतिम चयन: दिसंबर 2026
सेक्शन कंट्रोलरकुल पद: 368
CBT परीक्षा: 11 और 12 फरवरी 2026
स्किल टेस्ट: 6 जून 2026
अंतिम चयन: सितंबर 2026
जूनियर इंजीनियर (JE), DMS, CMAकुल पद: 2,585
पहली CBT परीक्षा : 19, 20 और 25 फरवरी 2026
दूसरी CBT परीक्षा : 2 जुलाई 2026
अंतिम चयन: अक्टूबर 2026
NTPC ग्रेजुएट लेवलकुल पद : 5,810
पहली CBT परीक्षा : 16 मार्च से 27 मार्च 2026
दूसरी CBT परीक्षा : 10 जुलाई 2026
स्किल टेस्ट : 30 सितंबर 2026
अंतिम चयन : जनवरी 2027
NTPC अंडरग्रेजुएट लेवलकुल पद : 3,058
पहली CBT परीक्षा : मई और जून 2026
दूसरी CBT परीक्षा : 17 सितंबर 2026
स्किल टेस्ट : 4 दिसंबर 2026
अंतिम चयन : मार्च 2027
भर्ती प्रक्रिया होगी और तेज
रेल मंत्री ने भर्ती परीक्षाओं में टेक्नोलॉजी के ज्यादा इस्तेमाल पर जोर दिया है. उन्होंने कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के साथ टैबलेट आधारित परीक्षा (TBT) को भी बढ़ावा देने की बात कही है. इससे परीक्षा प्रक्रिया तेज और ज्यादा पारदर्शी बन सकेगी.
यह भी पढ़ें- CUET-PG की दोबारा परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए नहीं हुआ नॉर्मलाइजेशन, NTA ने सोशल मीडिया के दावों को नकारा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं