Resume do's & dont's : आज के समय में एक अच्छी नौकरी पाने के लिए सिर्फ डिग्री और स्किल्स ही काफी नहीं हैं, बल्कि एक अच्छा रिज्यूमे भी उतना ही जरूरी है. क्योंकि भर्ती करने वाली कंपनियां अक्सर किसी कैंडिडेट का रिज्यूमे देखने में कुछ सेकंड का समय ही खर्च करती हैं. ऐसे में अगर रिज्यूमे में छोटी-सी भी बड़ी गलती हो, तो आपका रिज्यूमे रिजेक्ट हो सकता है. इसलिए आपको हम यहां उ 5 बड़ी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका आपको रिज्यूमे बनाते समय खास ध्यान रखना है.
1. टाइपिंग और ग्रामर की गलतियां
रिज्यूमे में स्पेलिंग, ग्रामर या टाइपिंग की गलतियां आपकी प्रोफेशनल इमेज खराब कर सकती हैं. कई बार कंपनियां इसे लापरवाही की निशानी मानते हैं. इसलिए रिज्यूमे भेजने से पहले कम से कम दो बार ध्यान से पढ़ लेना चाहिए.
2. गलत और बढ़ा-चढ़ाकर न दें जानकारीकुछ लोग अपनी प्रोफाइल को मजबूत दिखाने के लिए स्किल्स, अनुभव या उपलब्धियों को बढ़ा-चढ़ाकर लिख देते हैं. इंटरव्यू या बैकग्राउंड वेरिफिकेशन के दौरान ऐसी जानकारी गलत साबित होने पर नौकरी का मौका हाथ से निकल सकता है.
3. बहुत लंबा रिज्यूमे न बनाएंबता दें कि नौकरी देने वाली कंपनी बहुत लंबा चौड़ा रिज्यूमे नहीं पढ़ती है. इसलिए रिज्यूमे में केवल वही जानकारी शामिल करें जो नौकरी से जुड़ी हो. जरूरत से ज्यादा लंबा रिज्यूमे पढ़ने वाले का ध्यान भटका सकता है.
4. खराब फॉर्मेटअगर रिज्यूमे में अलग-अलग फॉन्ट, गलत स्पेसिंग या खरबा लेआउट हो, तो उसे पढ़ना मुश्किल हो जाता है. इसलिए साफ-सुथरा और प्रोफेशनल फॉर्मेट का ही इस्तेमाल करें.
5. हर नौकरी के लिए एक ही रिज्यूमे न भेजेंहर नौकरी की जरूरतें अलग होती हैं. अगर रिज्यूमे को जॉब प्रोफाइल के अनुसार अपडेट नहीं किया गया, तो महत्वपूर्ण स्किल्स और अनुभव नजरंदाज हो सकते हैं. इसलिए अप्लाई से पहले रिज्यूमे को संबंधित पद के अनुसार कस्टमाइज करना जरूरी है.
यह भी पढ़ें- Success Story: 12वीं के बाद छोड़ी पढ़ाई, मुफ्त में करते थे सीवर सफाई, लेकिन अब कपिल हर महीने कमा रहे हैं 35000
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं