Rajasthan Government Bharti: राजस्थान की भजन लाल सरकार ने हाल ही में 70 हजार नौकरी के लिए भर्ती निकालने की घोषणा की थी, जिसकी मंजूरी मिल गई है. राजस्थान सरकार ने राज्य में जूनियर असिस्टेंट के पदों पर बंपर भर्ती के लिए मंजूरी दे दी है. ये भर्तियां राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के लिए होंगी. इस मंजूरी के मिलने के बाद जल्द ही राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन और आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.
MPPSC Exam 2024: एमपीपीएससी मुख्य परीक्षा की बढ़ सकती है तारीख, जल्द जारी होगी नई डेट, अपडेट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य सरकार द्वारा जूनियर असिस्टेंट के कुल 3552 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 2,788 पद जबकि अनुसूचित क्षेत्र के लिए 764 पद शामिल हैं. कुल पदों में जनरल कैटेगरी और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 2488 पद और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए 764 पद आरक्षित हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बात दें कि राजस्थान की वित्त मंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान विधानसभा में बजट पेश करने के दौरान राजस्थान में बंपर भर्ती का ऐलान किया था. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 70 हजार पदों पर भर्ती निकालेगी. वित्त मंत्री ने नौकरी के ऐलान के साथ ही प्रदेश के सभी विभागों में रोजगार मेला और उच्च शिक्षण संस्थानों में प्लेसमेंट का आयोजन करने की भी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं