विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2017

Railway Recruitment 2017 : 21 पदों पर  नियुक्तियां करेगा रेलवे, जल्द करें आवेदन

अलग-अलग खेल के लिए निकाली गई है भर्तियां, उम्मीदवारों के चुने जाने के लिए ट्रॉयल भी जरूरी

Also Read in
Railway Recruitment 2017 : 21 पदों पर  नियुक्तियां करेगा रेलवे, जल्द करें आवेदन
प्रतीकात्मक चित्र
  • अलग-अलग पद के लिए अलग हैं योग्यताएं
  • योग्यता की शर्त पूरी करने के बाद ही उम्मीदवारों का होगा चुनाव
  • मेरिट लिस्ट तय करेगी किसका होगा चुनाव
नई दिल्ली: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (Railway Recruitment),नॉर्दर्न रेलवे ने खेल कोटे के तहत कुल 21 पदों पर नियुक्तियां करने जा रहा है. यह भर्तियां विभिन्न खेलों के लिए निकाली गई हैं. इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइल माध्यम से अपना आवेदन भेज सकते हैं. आवदेन स्वीकार करने की अतिम तारीख 21 दिसंबर 2017 है.  

यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश पोस्टल सर्किल में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

ग्रेड-पे 2400/2800, कुल पद : 05

खेल के आधार पर वर्गीकरण
- क्रिकेट, पद : 02 (महिला)
- हॉकी, पद : 03 (महिला)

ग्रेड-पे 1900/2000, कुल पद : 16
खेल के आधार पर वर्गीकरण
- एथलेटिक्स, पद : 04 (पुरुष)
- हॉकी, पद : 03 (पुरुष)
- क्रिकेट, पद : 03 (पुरुष)
- कबड्डी, पद : 02 (पुरुष)
- बॉस्केट बॉल, पद : 02 (पुरुष)
- वालीबॉल, पद : 02 (पुरुष)

शैक्षणिक योग्यता  (ग्रेड पे 2400/2800 रुपये  के लिए)
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री होना जरूरी है. खेल संबंधी उपलब्धियां. ओलंपिक खेलों (सीनियर वर्ग) में देश का प्रतिनिधित्व किया हो या वर्ल्ड कप/ वर्ल्ड चैंपियनशिप/ एशियन गेम्स/ कॉमनवेल्थ गेम्स में कम से कम तीसरा स्थान प्राप्त किया हो.

शैक्षणिक योग्यता  (ग्रेड पे 1900 रुपये  के लिए)
मान्यता प्राप्त बोर्ड/स्कूल से 12 वीं पास हो या समकक्ष योग्यता होना जरूरी है.  खेल संबंधी उपलब्धियां.वर्ल्ड कप/ वर्ल्ड चैंपियनशिप/ एशियन गेम्स/ कॉमनवेल्थ गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व किया हो. या  कॉमनवेल्थ या एशिया चैंपियनशिप/ एशिया कप/ साउथ एशियन फेडरेशन गेम्स/ यूएसआईसी चैंपियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त किया हो. या सीनियर/ यूथ/ जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त किया हो. या भारतीय ओलिंपिक संघ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय खेलों में तीसरा स्थान प्राप्त किया होना जरूरी है. या ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त किया हो.या फेडरेशन कप चैंपियनशिप (सीनियर कैटेगरी) में प्रथम स्थान हासिल किया होना चाहिए. 
सूचना : सभी प्रतियोगिताएं /चैम्पियनशिप मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय /राष्ट्रीय /राज्य खेल संघों द्वारा आयोजित होना चाहिए और वह रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड द्वारा भी मान्यत होनी चाहिए .  

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश पोस्टल सर्कल में निकली बंपर वेकेन्सी, ऐसे करें आवेदन

वेतनमान : 5,200 से 20,200 रुपये। ग्रेड पे 1900/2000 रुपये और 2400/2800 रुपये.
आयु सीमा (सभी पद) : न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 25 साल। आयुसीमा का आकलन 01 जनवरी 2018  के आधार पर किया जाएगा.  
आवेदन शुल्क : 500 रुपये. एससी/ एसटी, दिव्यांग, महिला/ अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के आवेदकों के लिए 250 रुपये. इसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा.

आवेदन प्रक्रिया
वेबसाइट  (www.sports.rrcnr.org) पर लॉगइन करें। होमपेज पर पद से संबंधित ‘नोटिफिकेशन’ नजर आएगा. इसे ध्यान से पढ़ लें और अपनी योग्यता जांच लें.अब ऑनलाइन आवेदन के लिए नोटिफिकेशन के नीचे दिए डिक्लेरेशन पर टिक मार्क करें. ऐसा करने से इसके नीचे दिया गया ऑनलाइन लिंक एक्टिव हो जाएगा. इस पर क्लिक करें.  नए वेब पेज पर निर्देशानुसार ‘यस’ या ‘नो’ पर टिक मार्क करें. फिर जिस पे-लेवल के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उससे चुनें. फिर अप्लाई के बटन पर क्लिक करें. 

VIDEO: गेस्ट टीचर्स ने किया उपराज्यपाल के निवास के बाहर विरोध प्रदर्शन


ऐसा करने से रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा. इसे निर्देशानुसार भरे और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर लें. फिर आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें. 
खास तारीख
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 21 दिसंबर 2017 (शाम पांच बजे तक)
अधिक जानकारी यहां
वेबसाइट : www.rrcnr.org,  www.sports.rrcnr.org
फोन  : 9821418241, 9821827724, 9821418242
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Railway Recruitment 2017, Vacancy, Sports Vacancy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com