विज्ञापन

3 अगस्त से 21 अगस्त तक होगा रेलवे ग्रुप D भर्ती CBT एग्जाम, जानें किस दिन आएगी सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ग्रुप डी लेवल-1 भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फरवरी 2026 में शुरू हुई थी जो कि मार्च 2026 तक चली थी. इस भर्ती के तहत रेलवे भर्ती बोर्ड 22,195 पदों को भरने जा रहा है. ये भर्ती विभन्न पदों पर होगी.

3 अगस्त से 21 अगस्त तक होगा रेलवे ग्रुप D भर्ती CBT एग्जाम, जानें किस दिन आएगी सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी लेवल-1 भर्ती परीक्षा (CEN 09/2025) की तारीख का ऐलान कर दिया है. रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ग्रुप डी लेवल-1 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 3 अगस्त से शुरू होगी, जो कि 21 अगस्त 2026 तक चलेगी. जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वो रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर एग्जाम से जुड़ा शेड्यूल अच्छे से देख लें. बता दें कि इस भर्ती के लिए फरवरी-मार्च 2026 में आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी.  वहीं अब एग्जाम की डेट भी सामने आ गई है.

कब जारी होगा एडमिट कार्ड

ग्रुप डी लेवल-1 भर्ती परीक्षा (CEN 09/2025) की सिटी स्लिप एग्जाम से 10 दिन पहले जारी की जानी है. जबकि एडमिट कार्ड 4 दिन पहले जारी किया जाएगा. आपका एग्जाम किस शहर में होगा, इसकी जानकारी सिटी स्लिप में होगी. वहीं एडमिट कार्ड में एग्जाम सेंटर का पता दिया गया होगा. एडमिट कार्ड से पहले सिटी स्लिप इसलिए जारी की जाती है, ताकि उम्मीदवार अपनी यात्रा की प्लानिंग कर सकें.

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का सेलेक्शन कई चरणों के तहत होगा. जिसमें से पहल चरण कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) है. परीक्षा 90 मिनट की, जिसमें 100 MCQ सवाल पूछे जाएंगे. गलत उत्तर देने पर एक-तिहाई (1/3) अंक कट जायेंगे. कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में सफल होने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) देना होगा. इस भर्ती प्रक्रिया का सबसे आखिरी चरण डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट है. जो भी उम्मीवार इन चरणों को पास करेंगे उनका सेलेक्शन कर लिया जाएगा. 

ये भी पढ़ें- UPTET अभ्यर्थियों के लिए BJP नेता की रैली बनी मुसीबत, बरेली में भारी ट्रैफिक जाम के चलते छूटी परीक्षा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Railway Group D Recruitment, Railway Group D Recruitment 2026, Railway Group D Exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com