विज्ञापन

बिना परीक्षा रेलवे में नौकरी पाने का बड़ा मौका, 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए 1191 पदों पर निकली भर्ती

Railway Apprentice Recruitment 2026: साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने 1191 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती में बिना परीक्षा 10वीं और ITI के नंबरों के आधार पर चयन होगा. उम्मीदवार 11 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

बिना परीक्षा रेलवे में नौकरी पाने का बड़ा मौका, 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए 1191 पदों पर निकली भर्ती
रेलवे में नौकरी करने का शानदार मौका

Railway Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. South East Central Railway ने 1191 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती की सबसे खास बात ये है कि उम्मीदवारों को किसी भी लिखित परीक्षा में बैठने की जरूरत नहीं होगी. चयन सीधे 10वीं और ITI में मिले नंबरों के आधार पर किया जाएगा. ऐसे में जो युवा कम समय में रेलवे में मौका पाना चाहते हैं, उनके लिए ये शानदार अवसर माना जा रहा है. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 11 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

कौन कर सकता है आवेदन

इस भर्ती में वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने 10वीं पास की हो और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI किया हो. आवेदन करते समय उम्मीदवारों को सिर्फ 10वीं और ITI की जानकारी भरनी होगी. रेलवे ने साफ कहा है कि गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है. SC, ST और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को जाति प्रमाणपत्र भी अपलोड करना होगा.

इतने पदों पर होगी भर्ती

रेलवे के मुताबिक उम्मीदवार की उम्र कम से कम 15 साल और ज्यादा से ज्यादा 24 साल होनी चाहिए. उम्र की गिनती 11 जून 2026 के हिसाब से होगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी. SC और ST वर्ग को 5 साल, OBC वर्ग को 3 साल और PWD और Ex-Servicemen उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी.

किन ट्रेड्स में ज्यादा सीटें

इस भर्ती में सबसे ज्यादा सीटें COPA, Fitter और Electrician ट्रेड में निकली हैं. COPA में 350 पद, Fitter में 223 पद और Electrician में 206 पद हैं. इसके अलावा Welder, Turner, Plumber, Carpenter और Diesel Mechanic जैसे कई ट्रेड्स में भी भर्ती होगी.

कैसे होगा सिलेक्शन

  • इस भर्ती में कोई परीक्षा नहीं होगी. उम्मीदवारों की मेरिट 10वीं और ITI के नंबरों के आधार पर तैयार की जाएगी.
  • आवेदन सिर्फ apprenticeshipindia.gov.in वेबसाइट के जरिए होंगे.
  • फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को फोटो, सिग्नेचर, 10वीं की मार्कशीट और ITI सर्टिफिकेट अपलोड करना होगा.
  • रेलवे ने उम्मीदवारों को आखिरी तारीख से पहले आवेदन करने की सलाह दी है.

पश्चिम बंगाल में आएगी नौकरियों की बहार, सुवेंदु अधिकारी ने सीएम बनते ही लिया बड़ा फैसला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com