UP Police Constable Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) लखनऊ ने सोपर्ट्स कोटे के तहत यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी है. बोर्ड ने एक नोटिस जारी किया है जिसमे कहा गया है कि, यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती (UP Police Constable Vacancy) के लिए एप्लीकेशन फॉर्म अब केवल गूगल पर ही नहीं बल्कि बोर्ड के ईमेल या फिर व्यक्तिगत रूप से भी जमा किए जा सकते हैं. निश्चित रूप से कांस्टेबल भर्ती (UP Police Constable Vacancy) के लिए आवेदन करने की योजना बना रहे उम्मीदवारों को इससे लाभ मिलेगा.
प्रारंभिक पात्रता परीक्षा पास होने के लिए देना होगा इतने सवालों का सही जवाब
बोर्ड द्वारा लिए गए इस फैसले से सबसे अधिक लाभ ग्रामीण क्षेत्र के उम्मीदवारों को होगा जहां इंटरनेट की अच्छी सुविधा न होने के कारण फॉर्म भरने में दिक्कत होती है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बोर्ड द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, अभ्यर्थियों को यह सूचित किया गया है कि दूरस्थ तथा ग्रामीण क्षेत्र के अभ्यर्थियों को आ रही समस्याओं को देखते हुए गूगल फॉर्म द्वारा आवेदन करने की अनिवार्यता को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है. उम्मीदवारों के आवेदन अब अन्य दो माध्यमों ईमेल एवं भौतिकी रूप से भी स्वीकार किए जाएंगे.
मल्टी-टास्किंग भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, 3887 उम्मीदवार चयनित, डायरेक्ट लिंक
ग्रामीण क्षेत्र के उम्मीदवार या जिन्हे ऑनलाइन मोड में आवेदन करने में दिक्कत आ रही है वे, जनपद- लखनऊ को बोर्ड के कार्यालय के अतिरक्त जनपद- गाजियाबाद एवं जनपद - प्रयागराज की रिज़र्व पुलिस लाइन में उपस्थित होकर आवेदन पत्र को जमा कर सकते हैं.
स्पोर्ट्स कोटे के तहत यूपी पुलिस में कांस्टेबल के कुल 534 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है. इसमें पुरुष कांस्टेबल के लिए 335, महिला कांस्टेबल के लिए 199 पद है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं