विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2017

इस राज्य की पंचायत में निकले हैं 4,926 पदों पर भर्ती, पढ़िए कौन से पदों पर है जरूरत

इनके अलावा 1642 कम्प्यूटर सहायक, 821 लेखाकार (एकाउण्टेंट) और 1642 अवर अभियंता की भर्ती होगी

Also Read in
इस राज्य की पंचायत में निकले हैं 4,926 पदों पर भर्ती, पढ़िए कौन से पदों पर है जरूरत
प्रतीकात्मक फोटो
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायत को स्मार्ट बनाने की तैयारी शुरू हो गई है. इस बाबत ग्राम पंचायतों में बंपर नियुक्तियां निकाली गई हैं. मानव संसाधन के तहत 4,926 पंचायत सहायक भर्ती किए जाएंगे. इनके अलावा 1642 कम्प्यूटर सहायक, 821 लेखाकार (एकाउण्टेंट) और 1642 अवर अभियंता (सिविल) की भी भर्ती किए जाएंगे. इस संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार ने एक शासनादेश जारी किया है. इसके अनुसार 14वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के तहत बुनियादी अनुदान की धनराशि का 10 प्रतिशत तकनीकी और प्रशासनिक मद के लिए तय है.

यह भी पढ़ें: IIT Delhi Recruitment 2017: 54 पदों पर निकली हैं भर्तियां, पढ़ें क्या तय की गई है योग्यता

इससे न्याय पंचायत/खण्ड स्तर पर मानव संसाधन की व्यवस्था आउटसोर्सिंग से की जाएगी. प्रत्येक ग्राम पंचायत से दस प्रतिशत तकनीकी और प्रशासनिक मद की राशि से वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए 33 प्रतिशत धनराशि खण्ड स्तर पर विभिन्न कार्यों के लिए पूल की जाएगी. 

यह भी पढ़ें: NGRI Recruitment 2017 : 35 पदों पर निकाली गई हैं नियुक्तियां, जल्द करें आवेदन

जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेवा प्रदाता संस्थाओं के चयन के लिए कमेटी गठित की जा रही है जो कि पंचायतों में भर्तियों के लिए चयन समिति की मदद करेगी. ग्राम पंचायतों में कम्प्यूटर और फर्नीचर की व्यवस्था भी 14वें वित्त आयोग की धनराशि से की जाएगी. आवेदन से जुड़ी अन्य सभी जानकारियां जल्द ही यूपी सरकार की वेबसाइट पर साझा की जाएगी.

VIDEO: सीएम योगी ने कहा नौकरी के लिए योग्यता जरूरी


इच्छुक उम्मीदवार इन पदों से जुड़ी जानकारी के लिए अगले कुछ दिनों में यूपी सरकार की वेबसाइट जांच सकते हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vacancy In Panchayat, Vacancy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com