विज्ञापन

NICL Apprentice Recruitment 2026: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी में ग्रेजुएट्स के लिए 200 पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

NICL Apprentice Recruitment 2026: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने ग्रेजुएट युवाओं के लिए अप्रेंटिस के 200 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू हो चुकी है और आवेदन की आखिरी तारीख 18 नवंबर 2026 है.

NICL Apprentice Recruitment 2026: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी में ग्रेजुएट्स के लिए 200 पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन
आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी.

NICL Apprentice Recruitment 2026: बीमा क्षेत्र में सरकारी नौकरी की शुरुआत करने का मन बना रहे ग्रेजुएट युवाओं के लिए नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) एक शानदार अवसर लेकर आई है. एनआईसीएल ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर अप्रेंटिस के कुल 200 पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है.ऐसे में आइए जानते हैं स्टेटवाइज वैकेंसी और योग्यता क्या चाहिए. 

वैकेंसी डिटेल्स

एनआईसीएल की ओर से राज्यवार अप्रेंटिस पोस्ट के लिए जारी 200 रिक्तियों में असम में 30, झारखंड में 10, छत्तीसगढ़ में 20, गुजरात में 22, कर्नाटक में 10, केरल में 10, मध्य प्रदेश में 12, महाराष्ट्र में 10, राजस्थान में 20, उत्तर प्रदेश में 14, उत्तराखंड में 10, पश्चिम बंगाल में 10, पंजाब में 12 और तमिलनाडु में 10 पद शामिल हैं.

कब से कब तर करें अप्लाई

अप्रेंटिस के इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर तक तय की गई है. एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार एनआईसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं. हालांकि, इससे पहले अभ्यर्थियों का एनएटीएस पोर्टल पर रजिस्टर होना भी जरूरी है.

क्या चाहिए योग्यता

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में पूर्णकालिक ग्रेजुएशन की डिग्री या कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए.

आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी. वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

सिलेक्शन प्रोसेस क्या होगा

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच-पड़ताल के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों को 15,000 रुपए प्रति माह स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे.

बता दें कि नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के विभिन्न कार्यालयों में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के दस्तावेजों के सत्यापन के लिए व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना, जिसके लिए अभ्यर्थियों को कॉल लेटर रजिस्टर्ड ईमेल आईडी के माध्यम से भेजा जाएगा.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com