विज्ञापन

2024 में 342, 2025 में 295 और अब थर्ड रैंक... कौन हैं बीजेपी नेता के बेटे एकांश ढुल

अनुज अग्निहोत्री ने सिविल सेवा एग्जाम में प्रथम स्थान हासिल किया है. दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम और तीसरे स्थान पर अकांश ढुल हैं. पंचकूला (सेक्टर 12) के रहने वाले एकांश ढुल ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में देशभर में तीसरा स्थान (AIR 3) हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है.

2024 में 342, 2025 में 295 और अब थर्ड रैंक... कौन हैं बीजेपी नेता के बेटे एकांश ढुल
  • यूपीएससी ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया है.
  • अनुज अग्निहोत्री ने इस वर्ष सिविल सेवा परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया है.
  • राजेश्वरी सुवे एम दूसरे स्थान पर और पंचकूला के एकांश ढुल तीसरे स्थान पर रहे हैं.
नई दिल्ली:

UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर आज जारी किया है. जिन भी उम्मीदवारों ने UPSC CSE 2025 एग्जाम दिया है वो UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं.

इस साल अनुज अग्निहोत्री ने सिविल सेवा एग्जाम में प्रथम स्थान हासिल किया है. दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम और तीसरे स्थान पर अकांश ढुल हैं. पंचकूला (सेक्टर 12) के रहने वाले एकांश ढुल ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में देशभर में तीसरा स्थान (AIR 3) हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है. एकांश ने लगातार तीन बार इस कठिन परीक्षा को पास करने का गौरव प्राप्त किया है.

एकांश के इस सफर में हर साल उनकी रैंक में एक प्रभावशाली सुधार देखने को मिला. साल 2024 में 342वीं रैंक और फिर 2025 में 295वीं रैंक हासिल करने के बावजूद, उन्होंने अपना आईएएस (IAS) बनने का लक्ष्य नहीं छोड़ा. अपनी पिछली गलतियों से सीखते हुए और कड़ी मेहनत के दम पर, अब उन्होंने एक लंबी छलांग लगाते हुए सीधे देश के टॉप-3 में जगह बनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में जश्न का माहौल है, बल्कि हरियाणा के युवाओं के लिए भी वह एक बड़ी प्रेरणा बनकर उभरे हैं.

ये भी पढ़ें :- UPSC सिविल सेवा एग्जाम का फाइनल रिजल्ट घोषित, अनुज अग्रिहोत्री बने टॉपर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UPSC CSE Results 2025 Out, UPSC Civil Services Exam Topper, UPSC CSE 2025 Mein Topper Kon Hai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com