NDA Career: देश की रक्षा का सपना देखने वाले हर युवा का सपना NDA (National Defence Academy) में जाना होता है. यह सिर्फ एक परीक्षा नहीं है, बल्कि आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में अफसर बनने का सपना सच करने का अवसर होता है. 12वीं के बाद होने वाली इस परीक्षा को पास करने के बाद सेना में सीधे अधिकारी बनने का मौका मिलता है. अगर आप भी इस एग्जाम को पास करके ऑफिसर बनने की सोच रहे हैं, तो जानिए एनडीए पास करने के बाद क्या-क्या होता है, कहां ट्रेनिंग मिलती है और ज्वाइनिंग कब होती है.
NDA के लिए योग्यताएनडीए में शामिल होने के लिए आपकी किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास होना जरूरी है. वहीं, नेवी और एयरफोर्स में जाने के लिए 12वीं में मैथ्स और फिजिक्स अनिवार्य हैं. अभी 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र भी अप्लाई कर सकते हैं, बशर्ते पास हो जाएं. NDA में ट्रेनिंग के दौरान शादी करना मना है, क्योंकि शादी करने पर कैंडिडेट को ट्रेनिंग से बाहर कर दिया जाता है और सरकार के खर्चे भी वापस करने पड़ सकते हैं.
NDA में जाने के लिए उम्र कितनी होनी चाहिएएनडीए में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की उम्र 16.5 साल से 19.5 साल के बीच होनी चाहिए. उम्र की गणना कोर्स शुरू होने के दिन से की जाती है. किसी भी कैटेगरी के लिए इसमें कोई छूट नहीं है. शादीशुदा उम्मीदवार एनडीए के लिए अप्लाई नहीं कर सकते, सिर्फ कुंवारे लड़के और लड़कियां ही इसके लिए योग्य हैं.
NDA पास करने के बाद क्या होता हैएनडीए पास करने के बाद कैंडिडेट की ट्रेनिंग होती है, फिर भारतीय सेना, नौसेना या वायुसेना में अफसर बन सकते हैं. शुरूआत लेफ्टिनेंट से होती है और फिर कैप्टन, मेजर, लेफ्टिनेंट कर्नल, कर्नल, ब्रिगेडियर, मेजर जनरल और लेफ्टिनेंट जनरल की पोस्ट तक जा सकते हैं. एनडीए में ट्रेनिंग के दौरान ही स्टाइपेंड मिलता है. ट्रेनिंग के तीन सालों में हर महीने करीब 56,100 रुपये स्टाइपेंड के रूप में मिलते हैं. ट्रेनिंग पूरी होने के बाद जब आप लेफ्टिनेंट बनते हैं, तो सैलरी 56,100 रुपये से शुरू होती है और रैंक बढ़ने के साथ बढ़ती जाती है. इसके अलावा महंगाई भत्ता, घर का किराया, ट्रांसपोर्ट अलाउंस और मिलिट्री सर्विस पे जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं.इसके साथ ही सरकारी मकान, मुफ्त इलाज, बच्चों की पढ़ाई में मदद, राशन और रिटायरमेंट के बाद पेंशन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होती हैं.
एनडीए ट्रेनिंग कैसे और कहां होती हैNDA में ट्रेनिंग तीन साल की होती है, जिसमें अकादमिक और मिलिट्री दोनों तरह की ट्रेनिंग शामिल है. एनडीए खड़कवासला, पुणे और आईएनए, एझिमाला में कैंडिडेट्स को ट्रेनिंग दी जाती है. ट्रेनिंग पूरी होने के बाद जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) से बैचलर डिग्री दी जाती है, जो साइंस, आर्ट्स और कंप्यूटर साइंस में हो सकती है. इसके बाद कैंडिडेट अपने-अपने स्पेशलाइज्ड एकेडमी में जाते हैं. सेना के लिए इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA), देहरादून, नौसेना के लिए इंडियन नेवल एकेडमी (INA), एझिमाला और एयरफोर्स के लिए एयर फोर्स एकेडमी (AFA), हैदराबाद में ट्रेनिंग होती है.
कब होती है ज्वाइनिंगट्रेनिंग के दौरान इस दौरान डिसिप्लिन, फिटनेस और लीडरशिप स्किल्स पर खास जोर दिया जाता है. अपने एकेडमी की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद कैंडिडेट इंडियन आर्म्ड फोर्सेस में ऑफिसर के रूप में कमीशन होते हैं. NDA पास करने के बाद आप देश की सेवा करने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं