Ministry of Defence Army Recruitment 2022: अतिरिक्त महानिदेशालय, डीजीओएल और एसएम, रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय (सेना) ने ग्रुप-सी के कई पदों पर भर्ती निकाली है. मान्यता प्राप्त बोर्ड या स्कूल से दसवीं या बारहवीं की परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. इन पदों में स्टेनो ग्रेड2, लोअर डिविजन क्लर्क, टैली क्लर्क, कुकु, एमटीएस, असिस्टेंट अकाउंटेंट, कारपेंटर और रेगुलर लेबर के पद शामिल हैं. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन ऑफलाइन मोड में करना होगा. इन पदों के लिए उम्मीदवारों को विज्ञापन के रोजगार समाचार पत्र में प्रकाशित होने के 30 दिनों के भीतर आवेदन करना होगा.
पदों का विवरण
स्टेनो ग्रेड2-02 पद
लोअर डिविजन क्लर्क- 13 पद
टैली क्लर्क-10 पद
कुकु-02 पद
एमटीएस (सफाईवाला)-02 पद
असिस्टेंट अकाउंटेंट-01 पद
एमटीएस (वाचमैन)-03 पद
एमटीएस (मैसेंजर)-01 पद
कारपेंटर-02 पद
रेगुलर लेबर-05 पद
योग्यता (Eligibility Criteria)
स्टेनो ग्रेड-2 और लोअर डिविजन क्लर्क के लिए मान्यता प्राप्त स्कूल या कॉलेज से 12वीं की परीक्षा में पास हो. इसके साथ ही उम्मीदवार के क्रमशः शॉर्टहैंड और टाइपिंग का अनुभव होना चाहिए. वहीं असिस्टेंट अकाउंटेंट पद के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवार के पास बीकॉम डिग्री के साथ अकाउंटेंट के काम की ट्रेनिंग होनी चाहिए. शेष पदों के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं की परीक्षा में पास होना या समकक्ष योग्यता का होना जरूरी है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
आयु सीमा (Age Limit)
असिस्टेंट अकाउंटेंट पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. बाकी सभी पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 साल औ अधिकतम 25 साल होनी चाहिए.
चयन परीक्षा (Selection Process)
लिखित परीक्षा के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. परीक्षा में कक्षा 10वीं के स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे. लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की भी प्रैक्टिकल/ स्कील टेस्ट देना होगा.
आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)
रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन की तारीख से 30 दिन के अंदर उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म ए-4 आकार के पेपर पर तैयार कर नीचे दिए गए पते पर भेज दें.
यहां भेजें आवेदन फॉर्मः द कमांडेंट, एम्बार्केशन मुख्यालय, दूसरी मंजिल, नव भवन भवन, 10 आर कमानी मार्ग, बैलार्ड एस्टेट, मुंबई-400 001
Important Dates
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथिः रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन के 30 दिनों के भीतर
ये भी पढ़ें ः NIPER Recruitment 2022: ऑपरेटर, स्टोरकीपर सहित कई पदों पर निकली है भर्ती, तुरंत कर दें अप्लाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं