KPSC Recruitment 2022: कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल) (HK), स्टैटिस्टिकल इंस्पेक्टर (RPC) और असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (RPC) की भर्ती कर रहा है. इस भर्ती अभियान में 300 से अधिक रिक्तियां उपलब्ध हैं. आयोग द्वारा 19 अक्टूबर 2022 से उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण शुरू की जाएगी. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट kpsc.kar.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 17 नवंबर 2022 तक ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे. ऑफिशियल नोटिफिकेशन आपकी सुविधा के लिए नीचे उपलब्ध है.
अप्रेंटिस के 400 रिक्तियों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, ये रहा लिंक
KPSC Recruitment 2022: महत्वपूर्ण तारीखें
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख - 19 अक्टूबर 2022
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख - 17 नवंबर 2022
केपीएससी रिक्ति विवरण
- जूनियर इंजीनियर (सिविल) - 166 पद
- जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) - 03 पद
- अर्थशास्त्र और सांख्यिकी निदेशालय में सहायक सांख्यिकी अधिकारी - 58 पद
- आर्थिक और सांख्यिकी निदेशालय में सांख्यिकी निरीक्षक - 105 पद
केपीएससी भर्ती 2022 के लिए कौन कर सकता है आवेदन
- क्वालिफिकेशन: उम्मीदवारों को कर्नाटक सरकार के तकनीकी शिक्षा बोर्ड द्वारा दी गई सिविल इंजीनियरिंग (सामान्य) और मैकेनिकल इंजीनियरिंग (सामान्य) में डिप्लोमा धारक होना चाहिए. डिटेल में जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है.
- आयु सीमा: आवेदकों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
- वेतन: चयनित उम्मीदवारों को 27,650 से 70,850/- रुपये तक का भुगतान किया जाएगा.
आज है बैंक में भर्ती के लिए आवेदन का आखिरी मौका, इस लिंक से फटाफट भरे फॉर्म
केपीएससी भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें?
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 19 अक्टूबर से 17 नवंबर 2022 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आवेदन शुल्क
- सामान्य श्रेणी के लिए - 600 रुपये
- श्रेणी 2 (ए), 2 (बी), 3 (ए), 3 (बी) से संबंधित उम्मीदवारों के लिए - 300 रुपये
- एक्स-सर्विसमैन के लिए - 50 रुपये
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, श्रेणी -1 और विकलांग उम्मीदवारों के लिए - शुल्क भुगतान से छूट दी गई है.
KPSC Recruitment 2022: नोटिफिकेशन पढ़ें
केपीएससी जेई भर्ती अधिसूचना डाउनलोड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं