Kanpur Job Fair 2026 : अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो कानपुर में 13 अक्टूबर को बड़ा रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है. इस जॉब फेयर में कुल 1,628 पदों पर भर्ती की जाएगी. खास बात यह है कि इसमें फ्रेशर्स के साथ-साथ 5 साल तक के एक्सपीरिएंस वाले भी अप्लाई कर सकते हैं. यह रोजगार मेला विकासनगर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में आयोजित होगा. कंपनी स्टॉल सुबह 10 बजे से खुलेंगे. बता दें इस रोजगार मेले का आयोजन उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत किया जा रहा है. इस मेले में किन-किन पदों पर भर्ती होगी, आयु सीमा सैलरी, रजिस्ट्रेशन प्रोसेस क्या होगी और सैलरी कितमी मिलेगी, ये सारी डिटेल्स विस्तार से बता रहे हैं..
किन पदों पर होगी भर्ती?
इस बार सबसे ज्यादा वैकेंसी फैक्ट्री, मैन्युफैक्चरिंग और सिक्योरिटी सेक्टर में निकाली गई हैं. मशीन ऑपरेटर, असेंबली ऑपरेटर और सिक्योरिटी गार्ड जैसे पदों पर बड़ी संख्या में भर्ती होगी.
- मुख्य पदों में हेल्पर - 20
- वेलनेस एडवाइजर - 50
- लोन एडवाइजर/टेली कॉलिंग/फील्ड ऑफिसर - 70
- मशीन ऑपरेटर - 100
- अप्रेंटिस ट्रेनी -100
- सिक्योरिटी गार्ड - 290
- एयरटेल फील्ड सेल्स एग्जीक्यूटिव 150
- एटीएम ऑफिसर - 50
- सेल्स एंड मार्केटिंग प्रतिनिधि - 20
- मशीन ऑपरेटर - 200
- असेंबली ऑपरेटर (300)
- कंस्ट्रक्शन अप्रेंटिस 123
समेत कुल 1,628 पद शामिल हैं.
उम्र सीमा और सैलरी
मेले में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. हालांकि अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा में कुछ भिन्नता हो सकती है. सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को पद और योग्यता के अनुसार 12,500 से 24,000 मंथली सैलरी मिलेगी.
पहले करना होगा रजिस्ट्रेशन
उम्मीदवार केवल मेले में पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकेंगे. इसके लिए पहले Rojgar Sangam वेबसाइट (rojgaarsangam.up.gov.in) पर रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है. रजिस्ट्रेशन के बाद मिला मैसेज या उसका प्रिंटआउट साथ ले जाना फायदेमंद रहेगा.
कौन-कौन से दस्तावेज ले जाएं?
रोजगार मेले में भाग लेने वाले कैंडिडेट्स को अपना अपडेटेड सीवी, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और अगर पहले कहीं काम किया है तो उससे रिलेटेड सर्टिफिकेट साथ रखने चाहिए. सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी अपने पास रखें.
यह भी पढ़ें- UPSC NDA 2 2026 का रिजल्ट जारी, जानिए डाउनलोड करने का तरीका और आगे का प्रोसेस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं