How to check NDA 2 Result : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA 2) लिखित एग्जाम 2026 का परिणाम जारी कर दिया है. जितने भी कैंडिडेट्स ने यह एग्जाम दिया था, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं और रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कैसे रिजल्ट डाउनलोड करना है और आगे की प्रोसेस क्या है.
रिजल्ट डाउनलोड करने के स्टेप्स
- सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर दिए गए 'Active Examination' वाले सेक्शन पर क्लिक करिए.
- इसके बाद 'NDA 2 Examination' के लिंक का चयन करिए.
- आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट की पीडीएफ (PDF) फाइल खुल जाएगी.
- अब आप अपने कंप्यूटर/लैपटॉप में 'Ctrl + F' दबाएं और अपना रोल नंबर सर्च करिए.
- रिजल्ट देखने के बाद पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लें और प्रिंटआउट निकाल लीजिए
विदित हो कि यूपीएससी ने एनडीए 2 की रिटन एग्जाम 13 सितंबर 2026 को आयोजित की थी. जारी किए गए रिजल्ट पीडीएफ में केवल उन कैंडिडेट्स के रोल नंबर दिए गए हैं, जिन्होंने रिटन एग्जाम पास कर ली है और अब वे सिलेक्शन प्रोसेस के अगले और बेहद जरूरू स्टेप्स यानी SSB इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई हुए हैं.
नंबर और कट-ऑफ लिस्ट कब जारी होगी?
कैंडिडेट्स ध्यान दें कि इस रिजल्ट पीडीएफ में नंबर (Marks) नहीं दिए गए हैं. एनडीए 2 परीक्षा के मार्क्स और कट-ऑफ फाइनल रिजल्ट (Final Result) जारी होने के बाद आयोग के पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे. ये अंक पोर्टल पर केवल 30 दिनों की ड्यूरेशन के लिए ही अवलेवल रहेंगे.
रिजल्ट के बाद आगे क्या?
जिन कैंडिडेट्स का रोल नंबर लिस्ट में है, उन्हें रिजल्ट जारी होने के दो सप्ताह के भीतर joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद उन्हें एसएसबी इंटरव्यू के केंद्र और डेट्स उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजी जाएंगी. इंटरव्यू के दौरान अभ्यर्थियों को अपनी उम्र और एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के ओरिजनल सर्टिफिकेट (Original Certificates) भी जमा कराने होंगे.
यह भी पढ़ें- IAS सोनल गोयल का दर्द बना मिशन, पिता को कैंसर से खोने के बाद दे रहीं संदेश-नशा नहीं, सपने चुनो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं