JSSC Recruitment: झारखंड में बंपर भर्ती निकली है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड नगरपालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आयोग ने नगरपालिका सेवा में कुल 901 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 जून से शुरू होगी. जो भी उम्मीदवार झारखंड की इस सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं. जेएसएससी भर्ती के आवेदन फॉर्म 19 जुलाई तक भरे जा सकते हैं.
JSSC Recruitment: महत्वपूर्ण तिथियां
जेएसएससी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरूः 20 जून से
जेएसएससी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथिः 19 जुलाई तक
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथिः 21 जुलाई
फोटो व सिग्नेचर अपलोड करने की अंतिम तिथिः 23 जुलाई
आवेदन में सुधार का मौकाः 25 जुलाई से 27 जुलाई तक
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
JSSC Recruitment: वैकेंसी डिटेल
गार्डेन इंस्पेक्टरः 12 पद
वेटरनरी ऑफिसरः 10 पद
सैनेटरी एंड फूड इंस्पेक्टरः 24 पद
सैनेटरी सुपरवाइजरः 645 पद
रेवैन्यू इंस्पेक्टरः 164 पद
लीगल असिस्टेंटः 46 पद
JSSC Recruitment: शैक्षणिक योग्यता
मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित फिल्ड में बैचलर डिग्री होनी चाहिए. सैनेटरी एंड फीड इंस्पेक्टर और सैनेटरी सुपरवाइजर पद के लिए पीजी डिप्लोमा होना चाहिए.
JSSC Recruitment: सिलेक्शन प्रोसेस
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग, जेएसएससी भर्ती के लिए संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का आयोजन करेगा. इस परीक्षा में उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा.
JSSC Recruitment: एप्लीकेशन फीस
जेएसएससी भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 50 रुपये देना होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं