Apprentices Recruitment 2023: सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड (CCL) ने बंपर वैकेंसी निकाली है. सीसीएल ने ट्रेड, फ्रेशर अपरेंटिस के कुल 608 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया है. इच्छुक उम्मीदवार सीसीएल अपरेंटिस भर्ती 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट- Centralcoalfields.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार सीसीएल भर्ती 2023 (CCL Recruitment 2023) के लिए आवेदन फॉर्म 18 जून तक भरे जा सकते हैं. इस भर्ती के लिए दसवीं,12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
CCL Recruitment 2023: महत्वपूर्ण तिथियां
सीसीएल भर्ती ऑनलाइन आवेदन शुरूः 24 मई 2023
सीसीएल भर्ती ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथिः 18 जून, 2023 तक
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
CCL Recruitment 2023: वैकेंसी डिटेल
सीसीएल भर्ती 2023 के जरिए ट्रेड अपरेंटिस के 536 पद और फ्रेशर अपरेंटिस के 72 पदों को भरा जाएगा.
CCL Recruitment 2023: उम्र सीमा
सीसीएल भर्ती 2023 के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 साल होनी चाहिए. ट्रेड अपरेंटिस के लिए उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 32 साल और फ्रेशर अपरेंटिस के लिए अधिकतम उम्र 27 साल होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को तीन साल, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को पांच साल और दिव्यांगों को दस साल की छूट मिलेगी.
CCL Recruitment 2023: शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार को कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होने के साथ आईटीआई डिप्लोमा प्रमाण पत्र होना चाहिए.
सीसीएल अपरेंटिस भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन | How to Apply CCL Apprentices Recruitment 2023
- सीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट Centralcoalfields.in पर जाएं.
- होमपेज पर 'सीसीएल अपरेंटिस रिक्रूटमेंट 2023' लिंक पर क्लिक करें.
- अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें और आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें.
- विवरण जमा करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अंत में आवेदन जमा करें.
- सीसीएल अपरेंटिस भर्ती 2023 आवेदन पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति प्रिंट करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं