Media Jobs: गुरुकुल कांगड़ी (डीम्ड यूनिवर्सिटी) विश्वविद्यालय, हरिद्वार ने हाल ही में नई भर्ती की सूचना जारी की है. इस सूचना के अनुसार 5 पदो पर वैकेंसी निकली है जिनमें से एक पद पत्रकारों (Journalists) के लिए भी है. मीडिया (Media) की पढ़ाई कर चुके छात्र पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (Public Relation Officer) के सरकारी पद के लिए अपनी अर्जी दे सकते हैं. यह नॉन-टीचिंग पद रेग्युलर होगा और इसकी तनख्वाह भी अच्छी खासी है. इस पद के लिए भर्ती शुरू हो चुकी है और आवेदन की आखिरी तारीख 31 जुलाई, 2022 है. इस पद के लिए सैलरी 56,100 रुपए से 1,77,500 रुपए तक होगी.
इस पद के लिए योग्यता
पब्लिक रिलेशन ऑफिसर यानी जनसंपर्क अधिकारी के पद के लिए निम्न योगिता अनिवार्य है.
- आवेदनकर्ता की उम्र 35 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता या मास कम्यूनिकेशन (Mass Communication) से मास्टर्स में 55% से ज्यादा अंक प्राप्त होने चाहिए या फिर यूजीसी-7 पॉइंट स्केल में B ग्रेड प्राप्त होना चाहिए.
- इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और मास कम्यूनिकेशन में पीजी डिप्लोमा (PG Diploma) में 55% से ज्यादा अंक प्राप्त होने चाहिए या फिर यूजीसी-7 पॉइंट स्केल में B ग्रेड प्राप्त होना चाहिए.
- साथ ही, किसी हिन्दी या अंग्रेजी के अखबार में एडिटोरियल डिपार्टमेंट, राष्ट्रीय न्यूज एजेंसी, रेडियो और टेलेविजन, फिल्म मीडिया और नामी विज्ञापन एजेंसी में 5 साल काम करने का अनुभव होना चाहिए.
- आवेदनकर्ता को अंग्रेजी और हिन्दी के साथ-साथ 2 या उससे ज्यादा भारतीय भाषाएं आनी चाहिए, और कम्यूटर का अच्छा ज्ञान होना चाहिए.
एप्लिकेशन के साथ ही सामान्य वर्ग के लोगों के लिए 800 रूपय की राशि और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पीडबल्यूडी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन की राशि 400 रुपए है. आवेदन पत्र भरने के साथ ही आपको एप्लिकेशन फीस ऑनलाइन भरनी होगी. आपको www.gkv.ac.in लिंक से एप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड करना है. इसके बाद रजिस्ट्रार को स्पीड पोस्ट के जलिए 31 जुलाई से पहले आवेदन पत्र, पेमेंट डिटेल्स और अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स भेजने हैं. वहीं, पेमेंट ऑनलाइन होगी, तो इसके लिए इस www.gkv.ac.in लिंक को क्लिक करें.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
अपने आवेदन को 6 कोपीज में पूरे डॉक्यूमेंट्स के साथ गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्याल्य, हरिद्वार-24904 (उत्तराखंड) के रजिस्ट्रार के नाम भेजें. इसमें आपका Adv.No और जिस पोस्ट के लिए आप आवेदन भेज रहे हैं उसका नाम भी होना चाहिए.
अधिक जानकारी के लिए www.gkv.ac.in लिंक पर क्लिक करें.
Sun Tanning को इन घरेलू नुस्खों से भगाएं दूर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं