विज्ञापन

SBI से रेलवे तक नौकरी की भरमार! 12वीं पास, ग्रेजुएट और इंजीनियर्स के लिए 6500+ पदों पर भर्ती

नौकरी पाने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह सही समय है कि वे अपनी योग्यता के अनुरूप अवसरों को पहचानें और आवेदन की समयसीमा का ध्यान रखें. आखिरी तारीख निकल जाने के बाद पछताने से बेहतर है कि समय रहते आवेदन पूरा कर लिया जाए.

SBI से रेलवे तक नौकरी की भरमार! 12वीं पास, ग्रेजुएट और इंजीनियर्स के लिए 6500+ पदों पर भर्ती
खेल के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने वाले युवाओं के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत 521 पदों पर भर्ती की घोषणा की है.

Job alert 2026 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अक्टूबर का महीना कई बड़े अवसर लेकर आया है. बैंकिंग, रेलवे, अर्धसैनिक बल, इंजीनियरिंग और फार्मास्युटिकल सेक्टर में नौकरी पाने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के पास आवेदन करने के लिए अब ज्यादा समय नहीं बचा है. भारतीय स्टेट बैंक (SBI), संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेज ब्यूरो ऑफ इंडिया (PMBI) ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है.

इन भर्तियों में एक्सपीरिएंस प्रोफेशनल्स से लेकर 12वीं पास, ग्रेजुएट और इंजीनियरिंग की डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों तक के लिए अवसर हैं. कुछ भर्तियों की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जबकि कुछ के लिए रजिस्ट्रेशन जल्द शुरू होने वाला है. ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे अपनी योग्यता के अनुसार भर्ती का चयन करें और लास्ट डेट का इंतजार किए बिना आवेदन प्रोसेस पूरी कर लें.

SBI में वेल्थ मैनेजमेंट के 207 पदों पर भर्ती

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने वेल्थ मैनेजमेंट विभाग में 207 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ाकर 5 अक्टूबर 2026 कर दी है. इस भर्ती के तहत जोनल हेड, रीजनल हेड, रिलेशनशिप मैनेजर-टीम लीड, इन्वेस्टमेंट स्पेशलिस्ट, इन्वेस्टमेंट ऑफिसर, वीपी वेल्थ और एवीपी वेल्थ के पद भरे जाएंगे.

यह भर्ती संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर की जा रही है. इसमें फ्रेशर्स आवेदन के लिए योग्य नहीं हैं. संबंधित क्षेत्र में अनुभव रखने वाले बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और वेल्थ मैनेजमेंट पेशेवरों के लिए यह अच्छा अवसर है. इच्छुक उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

UPSC इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के लिए करें आवेदन

इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके युवाओं के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ESE) 2027 एक बड़ा अवसर है. आयोग ने सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग शाखाओं में कुल 480 पदों के लिए अधिसूचना जारी की है.

इस परीक्षा के लिए एप्लिकेशन प्रोसेस 16 सितंबर 2026 से शुरू हुई थी. उपलब्ध रिक्रूटमेंट डिटेल्स के अनुसार, आवेदन की लास्ट डेट 6 अक्टूबर 2026 है. प्रिलिम्स परीक्षा 31 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी, जबकि मेंस परीक्षा 18 जून 2027 को प्रस्तावित है. चयन प्रक्रिया में प्रिलिम्स, मेंस और इंटरव्यू शामिल हैं. 

PMBI में फार्मासिस्ट और एग्जीक्यूटिव के 178 पद

फार्मास्युटिकल और मेडिकल डिवाइसेज सेक्टर में नौकरी तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए PMBI ने 178 कॉन्ट्रैक्चुअल पदों पर भर्ती निकाली है. विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत फार्मासिस्ट, एग्जीक्यूटिव, सीनियर एग्जीक्यूटिव और असिस्टेंट मैनेजर समेत विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.

ऑफलाइन है आवेदन

इस भर्ती की एप्लिकेशन प्रोसेस ऑफलाइन है. आवेदन शुल्क 100 रुपये निश्चित किया गया है. कैंडिडेट्स को निश्चित आवेदन फॉर्म भरकर सीईओ, PMBI, नई दिल्ली के पते पर भेजना होगा. आवेदन जमा करने की लास्ट डेट 15 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे तक है.

CRPF में खिलाड़ियों के लिए 521 पद

खेल के क्षेत्र में अचीवमेंट हासिल करने वाले युवाओं के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत 521 पदों पर भर्ती की घोषणा की है. इसमें हेड कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) और कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के पद शामिल हैं.

12 अक्टूबर से शुरू होगा आवेदन

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 अक्टूबर 2026 को सुबह 9 बजे से शुरू होंगे. आवेदन और शुल्क जमा करने की लास्ट डेट 11 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे है. आवेदन में सुधार के लिए 12 से 14 नवंबर तक का समय दिया जाएगा. योग्य खिलाड़ी निर्धारित खेलों और योग्यता संबंधी शर्तों को पूरा करके आवेदन कर सकते हैं.

रेलवे में 5,165 से अधिक पदों पर अवसर

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के तहत ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए भर्ती प्रक्रिया की घोषणा की है. ग्रेजुएट स्तर पर CEN 06/2026 के तहत 3,477 पदों पर भर्ती होगी.

इनमें गुड्स ट्रेन मैनेजर के 2,750, चीफ कमर्शियल-कम-टिकट सुपरवाइजर के 56, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट-कम-टाइपिस्ट के 300 और सीनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट के 371 पद शामिल हैं. इसके लिए आवेदन की अंतिम तारीख 6 नवंबर 2026 है. 

15 अक्टूबर से होगा आवेदन

वहीं, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए CEN 07/2026 के तहत 1,688 अंडरग्रेजुएट पदों पर भर्ती की जाएगी. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अक्टूबर से 13 नवंबर 2026 तक किए जा सकेंगे.

यह भी पढ़ें- 5 सरकारी नौकरियां जिसमें नहीं देना होता है Interview, सिर्फ एग्जाम से होता है सिलेक्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com