विज्ञापन

ISRO ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में सरकारी नौकरी का शानदार मौका, जानें वैकेंसी डिटेल्स और बंपर सैलरी

इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 30 जून से 20 जुलाई 2026 तक किए जा सकते हैं. आयु सीमा 18 से 35 वर्ष है और इसमें सीबीटी परीक्षा में शामिल होने के बाद नियमानुसार फीस रिफंड का भी बेहतरीन प्रावधान है.

ISRO ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में सरकारी नौकरी का शानदार मौका, जानें वैकेंसी डिटेल्स और बंपर सैलरी
इसरो द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस भर्ती के लिए आधिकारिक सूचना 27 जून 2026 को जारी कर दी गई है.

Jobs in ISRO : अगर आप भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का हिस्सा बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बेहद अच्छी खबर है. इसरो के टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (ISTRAC) ने ग्रुप बी और ए के तहत कई अलग-अलग पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के जरिए देश के युवाओं को अंतरिक्ष विभाग में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर मिल रहा है.

इसरो द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस भर्ती के लिए आधिकारिक सूचना 27 जून 2026 को जारी कर दी गई है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 03 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन करने की लास्ट डेट 20 जुलाई 2026 तय की गई है. परीक्षा की तारीख का ऐलान बाद में किया जाएगा.

    किन पदों पर होगी भर्ती और क्या है योग्यता?

    इस भर्ती अभियान के जरिए टेक्निकल असिस्टेंट, साइंटिफिक असिस्टेंट, लाइब्रेरी असिस्टेंट-ए, टेक्नीशियन-बी, ड्राफ्ट्समैन-बी और कुक-ए के पदों को भरा जाएगा. सभी पदों के लिए जरूरी योग्यताएं नीचे दी गई हैं:

    • टेक्नीशियन-बी के लिए संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना जरूरी है.
    • टेक्निकल असिस्टेंट के लिए संबंधित विषय में इंजीनियरिंग डिप्लोमा चाहिए.
    • साइंटिफिक असिस्टेंट के लिए संबंधित विषय में फर्स्ट क्लास ( may be 60%+) के साथ B.Sc. डिग्री चाहिए.
    • लाइब्रेरी असिस्टेंट-ए के लिए लाइब्रेरी साइंस में मास्टर डिग्री चाहिए.
    • कुक-ए के लिए संबंधित कार्य का अनुभव होना आवश्यक है.

    आयु सीमा 

    इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 35 वर्ष तय की गई है. उम्र की गणना 20 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी. सरकार के नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी.

    आवेदन शुल्क और रिफंड पॉलिसी

    टेक्निकल असिस्टेंट पोस्ट

    सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 750 रुपये है. हालांकि, कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) देने के बाद UR, OBC और EWS उम्मीदवारों को 500 रुपये रिफंड कर दिए जाएंगे. वहीं, SC, ST, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों की पूरी फीस वापस कर दी जाएगी.

    टेक्नीशियन पोस्ट

    इस पद के लिए सभी कैटेगरी की फीस 500 रुपये है. परीक्षा में शामिल होने के बाद UR, OBC और EWS उम्मीदवारों को 400 रुपये रिफंड मिलेंगे, जबकि SC, ST, दिव्यांग और महिलाओं की पूरी फीस रिफंड होगी.

    सैलरी स्ट्रक्चर

    पद का नामपोस्ट कोड  पे लेवलप्रारंभिक वेतन
     
    तकनीशियन-बी (Technician-B)001, 002लेवल-3₹21,700/माह + अन्य भत्ते
     
    ड्राफ्ट्समैन-बी (Draughtsman-B)003, 004लेवल-3₹21,700/माह + अन्य भत्ते
     
    तकनीकी सहायक (Technical Assistant)005, 006लेवल-7₹44,900/माह + अन्य भत्ते
     
    वैज्ञानिक सहायक (Scientific Assistant)007, 008  लेवल-7  ₹44,900/माह + अन्य भत्ते
     
    ग्रंथालय सहायक-ए (Library Assistant-A)   009लेवल-7  ₹44,900/माह + अन्य भत्ते
     
    रसोइया-ए (Cook-A)  010लेवल-2₹19,900/माह + अन्य भत्ते
     

    आवेदन कैसे करें? 

    • सबसे पहले ISRO की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाएं.
    • वहां होमपेज पर दिए गए ISTRAC Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
    • इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
    • फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी जानकारियां सही-सही भरें.
    • अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद आवेदन फीस का ऑनलाइन भुगतान करें.
    • आखिरी में फॉर्म सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें.

      यह भी पढ़ें- NEET UG Re-exam के लिए NTA ने खरीदीं 95,000 दीवार घड़ियां, परीक्षा के बाद स्कूलों को दीं तोहफे में

      पूरी स्टोरी पढ़ें

      NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

      फॉलो करे:
      Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com