विज्ञापन
4 minutes ago

India Post GDS Result 2026 Results: इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026 आज यानी 1 मार्च को किसी भी समय जारी हो सकता है. इंडिया पोस्ट में 28,636 ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों के लिए लाखों उम्मदीवारों ने आवेदन किया है. भारतीय डाक विभाग की और से पहली मेरिट लिस्ट विभाग की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर किसी भी वक्त जारी की जा सकती है. जो कि एक पीडीएफ फॉर्मेट में होगी. जिन उम्मीदवारों ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकेंगे.  इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट 2026 सर्कल वाइज जारी की जाएगी जो कि राज्य के अनुसार होगी.

बिना परीक्षा के मिलेगी सरकारी नौकरी

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं हुआ है. उम्मीदवारों का सिलेक्शन पूरी तरह से उनकी 10वीं कक्षा के अंकों (Merit-based) के आधार पर किया जाएगा. अगर आपके 10वीं में अच्छे नंबर हैं, तो डाक विभाग में नौकरी पाने का यह गोल्डेन चांस है.

India Post Gramin Dak Sevak (GDS) Result 2026 LIVE Updates-

India Post GDS Result LIVE Update : कैटेगरी वाइज Expected GDS Cut Off 2026

भारतीय डाक विभाग द्वारा 28,636 पदों के लिए आयोजित GDS भर्ती 2026 की पहली मेरिट लिस्ट 28 फरवरी 2026 को जारी की जा सकती है. चूंकि यह चयन पूरी तरह से 10वीं के अंकों पर आधारित है, इसलिए कंपीटिशन बड़ा है.

कैटेगरी वाइज  Expected GDS Cut Off 2026

UR (जनरल) 85% – 95%

OBC  80% – 90%

SC  80% – 88%

ST  79% – 85%

EWS  75% – 83%

PwBD  65% – 80% हो सकता है.

India Post GDS Result LIVE Update : इन बातों का रखें ख्याल

कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अनाधिकारिक वेबसाइट या सोशल मीडिया पर रिजल्ट से जुड़ी खबरों से सवाधान रहें. किसी भी तरह की जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर ही भरोसा करें. आपको बता दें कि सेलेक्टेड कैंडिडेट को विभाग द्वारा एसएमएस करके सूचित किया जाता है. 

India Post GDS LIVE RESULT 2026 : इंडिया पोस्ट जीडीएस के लिए सेलेक्टेड कैंडिडेट क्या करेंगे काम?

जिन कैंडिडेट का चयन इंडिया पोस्ट जीडीएस के रूप में होगा, उन्हें ब्रांच पोस्ट मास्टर और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर जैसे पदों पर काम करना होगा. ये दोनों रोल ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग और डाक सेवाएं पहुंचाने का काम करते हैं. 

India Post GDS Result 2026 Live Updates: मेरिट लिस्ट के बाद अगला चरण क्या होगा?

India Post GDS Result 2026 Live Updates: मेरिट लिस्ट में जिन उम्मीदवारों का नाम आएगा उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा.

India Post GDS Result 2026 : मेरिट लिस्ट ये डिटेल्स रहेंगी मेंशन

डिवीजन

ऑफिस

पोस्ट का नाम

पोस्ट कम्युनिटी

रजिस्ट्रेशन नंबर

परसेंटेज में मिले मार्क्स

डिवीजन एरिया जहां कैंडिडेट्स डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई करेंगे.

India Post GDS Result LIVE : कैसे तैयार की जाएगी मेरिट लिस्ट

India Post GDS Result LIVE : मेरिट लिस्ट को सर्कल के हिसाब से और कैटेगरी के हिसाब से तैयार किया गया है. अगर किसी सर्कल में कई पद खाली रह जाते है तो एक और लिस्ट जारी की जा सकती है.

Gramin Dak Sevak (GDS) Result: indiapostgdsonline.gov.in पर जारी होगा रिजल्ट

Gramin Dak Sevak (GDS) Result: इंडिया पोस्ट GDS रिजल्ट आज, 1 मार्च, 2026 को इंडियन पोस्टल डिपार्टमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट - indiapostgdsonline.gov.in पर जारी होने की संभावना है.

India Post GDS Result 2026 Live Updates: कई कैंडिडेट्स ने किया है आवेदन

India Post GDS Result 2026 Live Updates: इंडिया पोस्ट GDS की पोस्ट के लिए 18 से 40 साल के कैंडिडेट्स से एप्लीकेशन मंगाए गए थे. जिन्होंने मैथ्स और इंग्लिश के साथ 10वीं पास की थी. साथ ही लोकल भाषा की जानकारी थी.

India Post GDS Result 2026 Live Updates: मेरिट लिस्ट के बाद अगला चरण क्या होगा?

India Post GDS Result 2026 Live Updates: मेरिट लिस्ट में जिन उम्मीदवारों का नाम आएगा उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा.

India Post GDS Result 2026 Live Updates: कई राज्यों में निकाली गई थी भर्ती

India Post GDS Result 2026 Live Updates:  भारतीय डाक विभाग  ने कई सारे राज्यों में ये भर्ती निकाली है.

इन राज्यों में होगी भर्ती

आंध्र प्रदेश

असम

बिहार

छत्तीसगढ़

दिल्ली

गुजरात

हरियाणा

हिमाचल प्रदेश

जम्मू कश्मीर

झारखंड

कर्नाटक

केरल

मध्य प्रदेश

महाराष्ट्र

नॉर्थ ईस्ट

ओडिशा

पंजाब

तमिलनाडु

तेलंगाना

उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड

पश्चिम बंगाल

India Post GDS Result 2026 Live Updates: सर्कल के हिसाब से जारी होगी मेरिट लिस्ट

India Post GDS Result 2026 Live Updates: मेरिट लिस्ट सर्कल के हिसाब से और कैटेगरी के हिसाब से तैयार की जाएगी. किसी सर्कल में अगर पद खाली रहेंगे तो एक और लिस्ट को भी जारी किया जाएगा.

GDS 1st Merit List 2026: इंडिया पोस्ट GDS की पहली मेरिट कैसे करें डाउनलोड

GDS 1st Merit List 2026 LIVE: इंडिया पोस्ट GDS की पहली मेरिट किसी भी समय जारी की जा सकती है. इस लिस्ट को डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से www.indiapost.gov.in पर अपलोड किया जाएगा.

India Post GDS Result Live: इंडिया पोस्ट GDS 1st मेरिट लिस्ट कैसे डाउनलोड करें

India Post GDS Result Live: इंडिया पोस्ट GDS की पहली मेरिट लिस्ट डाउनलोड करें के लिए ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाना होगा.  नतीजे जारी करते ही होमपेज के "Results" सेक्शन पर एक लिंक एक्टिव हो जाएगा. जिसे क्लिक करना होगा.  स्क्रीन पर मेरिट लिस्ट की PDF आ जाएगी.

India Post GDS Result 2026 LIVE: 31 जनवरी से शुरू हुई थी आवेदन प्रक्रिया

India Post GDS Result 2026 LIVE: ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू हुई थी. जो कि 16 फरवरी 2026 तक चली थी. वहीं अब GDS नतीजों का इंतजार है

India Post GDS Result 2026 LIVE: इंडिया पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी होगा रिजल्ट

India Post GDS Result 2026 LIVE: इंडिया पोस्ट GDS रिजल्ट 2026 घोषित होते ही रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर उपलब्ध होगा.

India Post GDS Result 2026 LIVE: मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद 15 दिनों के अंदर होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

India Post GDS Result 2026 LIVE: शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को मेरिट लिस्ट जारी होने के 15 दिनों के अंदर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. उन्हें ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स के साथ सेल्फ-अटेस्टेड फोटोकॉपी के दो सेट दिखाने होंगे.

India Post GDS Result 2026 LIVE: मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद होगी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया

India Post GDS Result 2026 LIVE: मेरिट लिस्ट में जिन कैंडिडेट्स का नाम होगा, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा. मेरिट लिस्ट सर्कल-वाइज़ और कैटेगरी-वाइज़ तैयार की जाएगी.

India Post GDS Result 2026 LIVE: मेरिट लिस्ट जल्द जारी होने की संभावना

 India Post GDS Result 2026 LIVE:  नतीजे जारी करने की तारीख की कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है. हालांकि, पिछले ट्रेंड्स के आधार पर, मेरिट लिस्ट जल्द जारी होने की संभावना है.

India Post GDS Result 2026: 28 हजार से ज्यादा GDS पदों को होगी भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 28 हजार से ज्यादा GDS पदों को भरा जाएगा. चयन सीधे तौर पर होगा, यानी कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी.

India Post GDS Result 2026: 10वीं कक्षा के अंकों के हिसाब से होगा चयन

India Post GDS Result 2026: इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कोई लिखित परीक्षा नहीं हुई थी. उम्मीदवारों का चयन उनकी 10वीं क्लास के अंकों के आधार पर किया जाएगा. जिन भी उम्मीदवारों के 10वीं में अच्छे नंबर होंगे, उनको ये नौकरी मिल जाएगी.

India Post GDS Result: इस वेबसाइट पर जाकर करें चेक

India Post GDS Result: इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026, इंडिया पोस्ट  की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जारी किया जाएगा, जो कि एक पीडीएफ फॉर्मेट में होगा.

India Post GDS Result LIVE 2026 : मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद क्या होगा

मेरिट लिस्ट में जिन उम्मीदवारों का नाम आएगा, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और मेडिकल जांच (Medical) के लिए बुलाया जाएगा. सेलेक्टेड अभ्यर्थियों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर SMS और ईमेल के जरिए सूचना भी भेजी जाएगी.

India Post GDS Result 2026 LIVE : इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट किस साइट पर होगा जारी

रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर देख सकेंगे. फिलहाल रिजल्ट की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक डेट जारी नहीं की गई है, लेकिन पिछले साल के ट्रेंड को देखते हुए मेरिट लिस्ट जल्द जारी होने की संभावना है.

India Post GDS Result 2026 LIVE : रिजल्ट कब होगा जारी?

सूत्रों के अनुसार, ग्रामीण डाक सेवक रिजल्ट को रीजन वाइज जारी किया जा सकता है. अगर रीजन वाइज जारी की गई तो कई दिनों में रिजल्ट आएगा.

India Post GDS Result 2026 LIVE : किन पदों पर होगी भर्ती?


इस भर्ती के माध्यम से ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) पदों को भरा जाएगा.

India Post GDS Result 2026 Live Updates: GDS रिजल्ट आने के बाद क्या करें?

अगर आपका नाम इंडिया पोस्ट GDS 1st मेरिट लिस्ट 2026 में है, तो आपको आगे ये फॉलो करना है-

स्टेट-वाइज मेरिट लिस्ट PDF को तुरंत डाउनलोड करके सेव कर लीजिए.

PDF से अपने रजिस्ट्रेशन नंबर के सामने अपनी DV की तारीख और जगह नोट कर लीजिए.

DV चेकलिस्ट में बताए गए सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स पहले से ही जमा कर लीजिए.

सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स की सेल्फ-अटेस्टेड फोटोकॉपी (हर एक के दो सेट) ले लीजिए.

बताई गई डेडलाइन पर या उससे पहले तय डिविजनल हेड ऑफिस में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए रिपोर्ट करिए.

इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सफल होने के बाद प्रोविजनल एंगेजमेंट लेटर ले लीजिए.

एंगेजमेंट लेटर मिलने के 30 दिनों के अंदर प्री-एंगेजमेंट फॉर्मैलिटीज पूरी कर लीजिए.

India Post GDS Result LIVE : कैटेगरी वाइज Expected India post GDS Cut Off 2026

भारतीय डाक विभाग द्वारा 28,636 पदों के लिए आयोजित GDS भर्ती 2026 की पहली मेरिट लिस्ट 28 फरवरी 2026 को जारी की जा सकती है. चूंकि यह चयन पूरी तरह से 10वीं के अंकों पर आधारित है, इसलिए कंपीटिशन बड़ा है.

कैटेगरी वाइज  Expected GDS Cut Off 2026

UR (जनरल) 85% – 95%

OBC  80% – 90%

SC  80% – 88%

ST  79% – 85%

EWS  75% – 83%

PwBD  65% – 80% हो सकता है.

India Post GDS Result 2026 Live Updates : India Post जीडीएस का 5 साल बाद कितनी होगी Salary

5 वर्ष की सर्विस के बाद, एनुअल टीआरसीए वेतन वृद्धि और डेली अलाउंस (DA) बदलाव के कारण आपके शुरूआती वेतन की तुलना में बढ़ जाएगा. यानी 5 साल बाद GDS Salary 16,000 रुपये से 18,000 रुपये  के बीच मंथली होने की उम्मीद है.

India Post GDS Result LIVE : ग्रामीण डाक सेवक (GDS) का Annual Package क्या होता है?

ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार आकर्षक वेतन और भत्ते दिए जाते हैं. इसमें मुख्य रूप से तीन पद होते हैं- BPM (ब्रांच पोस्ट मास्टर), ABPM (असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर) और डाक सेवक.

इन पदों का Annual Package इस प्रकार हैं

बीपीएम (BPM) का1,44,000 रुपये

एबीपीएम (ABPM)का 1,20,000 रुपये

डाक सेवक का1,20,000 रुपये होता है

चयनित उम्मीदवारों को इस मूल वेतन के साथ सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी मिलते हैं. बीपीएम शाखा के प्रबंधन के लिए जिम्मेदार होते हैं, जबकि एबीपीएम और डाक सेवक वितरण कार्यों में सहायता करते हैं.

India Post GDS Result LIVE : ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के भत्ते और सुविधाएं

इंडिया पोस्ट के जीडीएस कर्मचारियों को मूल वेतन के साथ कई लाभ मिलते हैं, जो उन्हें Financial Securityदेते हैं:

TRCA: यह सेवा घंटों और अवधि पर आधारित मुख्य भत्ता है, जिसमें 3% वार्षिक वेतन वृद्धि का प्रावधान है.

DA (महंगाई भत्ता):इंफ्लेशन से निपटने के लिए मूल वेतन के एक निश्चित प्रतिशत के रूप में मिलता है.

HRA (आवास भत्ता): अपने गृहनगर से बाहर तैनात कर्मचारियों को आवास खर्च हेतु दिया जाता है.

वित्तीय सुरक्षा: इसमें भविष्य की बचत के लिए PF (प्रोविडेंट फंड) और सेवानिवृत्ति पर ग्रेच्युटी की सुविधा शामिल है.

चिकित्सा लाभ: कर्मचारी और उनके परिवार के स्वास्थ्य खर्चों के लिए चिकित्सा सहायता प्रदान की जाती है.

India Post GDS Salary 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस की Monthly Salary

भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को एक निश्चित वेतन प्रणाली के तहत भुगतान किया जाता है, जिसे TRCA (Time Related Continuity Allowance) कहा जाता है. 2026 के नियमों के अनुसार, पद के आधार पर शुरुआती मासिक वेतन का विवरण नीचे दिया गया है:

BPM (ब्रांच पोस्ट मास्टर): इस पद के लिए शुरुआती मूल वेतन (Basic TRCA) ₹12,000 प्रति माह निर्धारित है. वहीं, ABPM और डाक सेवक: इन पदों के लिए शुरुआती मूल वेतन ₹10,000 प्रति माह है.

India Post GDS Result 2026 Live Results : इंडिया पोस्ट जीडीएस सैलरी 2026

ग्रामीण डाक सेवक के रूप में चुने गए युवाओं को हर दिन कम से कम 4 और ज्यादा से ज्यादा 5 घंटे काम करना होता है. इसे TRCA सिस्टम कहा जाता है. सैलरी की बात करें तो ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM) को ₹12,000 महीना मिलता है, जबकि डाक सेवक और ABPM पदों के लिए ₹10,000 मासिक वेतन तय किया गया है.

LIVE Updates of India Post Gramin Dak Sevak (GDS) Result 2026 : उम्र और योग्यता का गणित

इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार दौड़ में हैं जिनकी उम्र 18 से 40 साल के बीच है और जिन्होंने 10वीं में गणित और अंग्रेजी विषय के साथ पढ़ाई की है. साथ ही, उन्हें अपने इलाके की स्थानीय भाषा की जानकारी होना भी जरूरी है.

स्टेट वाइज वैकेंसी डिटेल

आंध्र प्रदेश 1060

असम 639

बिहार 1344

छत्तीसगढ़ 1155

दिल्ली 38

गुजरात 1782

हरियाणा 270

हिमाचल प्रदेश 520

जम्मू और कश्मीर 267

झारखंड 908

कर्नाटक 1022

केरल 1691

मध्य प्रदेश 2102

महाराष्ट्र 3553

उत्तर पूर्वी 1019

ओडिशा 1191

पंजाब 261

राजस्थान 634

तमिलनाडु 2009

तेलंगाना 608

उत्तर प्रदेश 3169

उत्तराखंड 436

पश्चिम बंगाल 2963

ndia Post GDS Result LIVE Updates : स्टेट वाइज वैकेंसी पर एक नजर

इस बार सबसे ज्यादा भर्तियां महाराष्ट्र (3,553) और उत्तर प्रदेश (3,169) में निकाली गई हैं. वहीं बिहार में 1,344 और मध्य प्रदेश में 2,102 पदों पर युवाओं को मौका मिलेगा. दिल्ली जैसे छोटे सर्कल में केवल 38 सीटें हैं, जिस वजह से वहाँ मुकाबला काफी कड़ा हो सकता है.

India Post GDS Result 2026 Live Updates : किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?

मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए बुलाया जाएगा. इसके लिए आपको 15 दिन का समय मिलेगा. इन डॉक्यूमेंट्स को जरूर अपने पास रखें.

जाति प्रमाण पत्र 

पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड)

जन्म तिथि का प्रमाण

मेडिकल सर्टिफिकेट

India Post GDS Result 2026 Live Updates : रिजल्ट कैसे चेक करें?

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं.

होमपेज पर आपको 'Results' या 'Shortlisted Candidates' का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें.

अब अपने राज्य (Circle) के नाम पर क्लिक करें.

आपके सामने एक PDF फाइल खुल जाएगी.

इस फाइल में अपना Roll Number या रजिस्ट्रेशन नंबर ढूंढें.

अगर आपका नाम लिस्ट में है, तो इसे भविष्य के लिए डाउनलोड या प्रिंट कर लें.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com