India Post GDS 3rd Merit List 2026 : इंडिया पोस्ट ने 11 मई 2026 को ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती के लिए बहुप्रतीक्षित तीसरी मेरिट लिस्ट (3rd Merit List) जारी कर दी है. अगर आपने भी इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, तो अब आपका इंतजार खत्म हो गया है. आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
डायरेक्ट लिंक
कुल 6,690 उम्मीदवारों हुए सेलेक्ट
इस बार की मेरिट लिस्ट में देशभर के विभिन्न सर्कल्स से कुल 6,690 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. गौरतलब है कि यह भर्ती कुल 28,636 पदों (Branch Postmaster और Assistant Branch Postmaster) के लिए हो रही है. इस चयन प्रक्रिया की सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होती; चयन सीधे आपके कक्षा 10वीं के अंकों के आधार पर किया जाता है.
किन राज्यों में हुआ सबसे ज्यादा सेलेक्शन?
तीसरी लिस्ट में कुछ राज्यों में भारी संख्या में उम्मीदवारों का चयन हुआ है:
महाराष्ट्र: 1,075 उम्मीदवार
उत्तर प्रदेश: 809 उम्मीदवार
बिहार: 761 उम्मीदवार
मध्य प्रदेश: 543 उम्मीदवार
गुजरात: 459 उम्मीदवार
जिन उम्मीदवारों का नाम इस लिस्ट में आया है, उन्हें अब अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा. आपको अपने साथ सभी ओरिजनल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और जाति प्रमाण पत्र जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखने चाहिए.
रिजल्ट कैसे चेक करें?
- इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जाएं.
- होमपेज पर मौजूद "Shortlisted Candidates: Schedule-1, January, 2026" लिंक पर क्लिक करें.
- अपना संबंधित राज्य या सर्कल चुनें.
- अब आपकी स्क्रीन पर PDF मेरिट लिस्ट खुल जाएगी, इसे डाउनलोड कर लें.
- लिस्ट में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर सर्च करें. अगर वह लिस्ट में है, तो आप अगले राउंड के लिए चुन लिए गए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं