विज्ञापन

HTET Result 2026 Released: 1.92 लाख उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

HTET Result 2026 जारी हो गया है. हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट में शामिल उम्मीदवार htet.eapplynow.com पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

HTET Result 2026 Released: 1.92 लाख उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
रिजल्ट चेक करने के लिए बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा की ऑफिशियल वेबसाइट htet.eapplynow.com पर जाएं.

HTET Result 2026: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH), भिवानी ने  हरियाणा टीचिंग एलिजिबिलिटी टेस्ट (HTET) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. ये एग्जाम देने वाले उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल साइट पर रिजल्ट पोर्टल पर अपने स्कोरकार्ड देख सकते हैं. HTET 2026 परीक्षा 4 और 5 जुलाई 2026 को हुई थी.  प्राइमरी टीचर, ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर बनने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों ने ये एग्जाम दिया था.  परीक्षा में कुल 1,92,220 उम्मीदवार शामिल हुए थे. बोर्ड ने परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन भी पूरा कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक कुल 31,847 सफल उम्मीदवारों को 10, 11 और 12 अगस्त, 2026 को वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया था. इनमें से 30,883 उम्मीदवार शामिल हुए, जबकि 964 उम्मीदवार नहीं आए. 

HTET Result 2026: लेवल-वाइज शामिल होने वाले उम्मीदवार

लेवल 1

प्राइमरी टीचर: 31,402 उम्मीदवार शामिल हुए.

लेवल 2

ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर: 99,896 उम्मीदवार शामिल हुए.

लेवल 3

पोस्ट ग्रेजुएट टीचर: 60,922 उम्मीदवार शामिल हुए.

तीनों लेवल में कुल 1,92,220 उम्मीदवार शामिल हुए.

रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक

HTET का रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें?

  • रिजल्ट चेक करने के लिए बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा की ऑफिशियल वेबसाइट htet.eapplynow.com पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए HTET रिजल्ट का लिंक होगा.
  • इस पर क्लिक कर दें. 
  • एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि डालें.
  • रिजल्ट देखने के लिए जानकारी सबमिट करें.
  • स्क्रीन पर मार्क्स और क्वालिफाइंग स्टेटस आ जाएगा.
  • भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड करके सेव कर लें.

Delhi University Direct Admission 2026: CUET के बिना इन 11 कॉलेजों में मिलेगा दाखिला, यहां देखिए कॉलेज लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com