विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2021

HPPSC: हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा परीक्षा 2020 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख आगे बढ़ी, जानिए डिटेल

HPPSC:  हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने अधिसूचित किया है कि राज्य प्रशासनिक सेवा परीक्षा के लिए पंजीकरण की समय सीमा 22 जून तक बढ़ा दी गई है.

HPPSC: हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा परीक्षा 2020 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख आगे बढ़ी, जानिए डिटेल
HPPSC: हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा परीक्षा 2020 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख आगे बढ़ गई है.
नई दिल्ली:

HPPSC:  हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने अधिसूचित किया है कि राज्य प्रशासनिक सेवा परीक्षा 2020 के लिए पंजीकरण करने की समय सीमा 22 जून तक बढ़ा दी गई है. पहले परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तारीख आज (15 जून) थी. लेकिन अब इच्छुक उम्मीदवार 22 जून तक आवेदन कर सकते हैं. 

इस परीक्षा के माध्यम से गृह विभाग, राजस्व विभाग, सहकारिता विभाग, फूड, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता विभाग और कार्मिक विभाग में कुल 16 पद भरे जाएंगे.

आयु सीमा
1 जनवरी, 2021 को 21-35 वर्ष की आयु के बीच के उम्मीदवार, जिनके पास ग्रेजुएशन की डिग्री है वे परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं.

कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
HPPSC, Himachal Pradesh Administrative Service Exam 2020
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com